विदेश में नौकरी का सपना बना साइबर गुलामी का जाल! जानें कैसे हुई ठगी, ऐसे रहें सेफ

विदेश में हाई सैलरी नौकरी का सपना अब कई लोगों के लिए खतरनाक जाल साबित हो रहा है. Tamil Nadu Cyber Crime Wing ने ऐसे trafficking नेटवर्क का खुलासा किया है, जो भारतीय नागरिकों को नौकरी का लालच देकर Cambodia भेजता था. वहां कथित तौर पर लोगों को स्कैम कंपाउंड में बंद कर ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी करवाने के लिए मजबूर किया जाता था.

cyber fraud Image Credit: @AI/Money9live

Cyber Fraud Slave: हर किसी को विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी आकर्षित करती है. लेकिन कई बार यह चाहत काले सपने में बदल जाता है. हाल ही में विदेश में मौटी सैलरी वाली का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. Tamil Nadu Cyber Crime Wing ने एक ऐसे trafficking agent को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारतीय नागरिकों को Cambodia के cyber scam compounds तक भेजने वाले नेटवर्क से जुड़ा था. जांच में सामने आया कि नौकरी के नाम पर लोगों को विदेश भेजा जाता था, जहां उनसे जबरन ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी करवाई जाती थी.

फर्जी नौकरी के नाम पर लोगों को बनाया शिकार

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी लोगों को विदेश में हाई सैलरी, फ्री ट्रैवल और आसान नौकरी का लालच देता था. सोशल मीडिया, WhatsApp और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए fake job offers भेजे जाते थे. कई लोग इन ऑफर्स पर भरोसा करके Cambodia पहुंच गए.

Cambodia में scam compounds में रखा गया बंद

बताया जा रहा है कि Cambodia पहुंचने के बाद कई भारतीय नागरिकों को scam compounds में बंद करके रखा गया. वहां उनका पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी. पीड़ितों को लगातार निगरानी में रखा जाता था.

ऑनलाइन फ्रॉड करवाने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ितों से कथित तौर पर online financial fraud और cyber scam करवाई जाती थीं. लोगों को सोशल मीडिया और फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए विदेशी नागरिकों को ठगने के लिए मजबूर किया जाता था. इस नेटवर्क में ट्रैवल एजेंट, विदेशी ऑपरेटर और अन्य अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन होने की बात भी सामने आई है.

पुलिस की कार्रवाई और लोगों के लिए चेतावनी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, SIM cards और पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट्स जब्त किए हैं. Cyber Crime Wing ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी के किसी भी ऑफर को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच करें. केवल अधिकृत एजेंसी और सरकारी चैनल के जरिए ही विदेश नौकरी की प्रक्रिया पूरी करें. पुलिस ने “high salary”, “easy job” और “free travel” जैसे ऑफर्स से सावधान रहने की सलाह दी है.