भारत में पहली बार गिरी चीनी स्मार्टफोन की डिमांड, क्या बढ़ने वाली हैं मोबाइल कीमतें
भारत में पहली बार चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स की मांग में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले वित्त वर्ष में शाओमी, ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे ब्रांड्स की बिक्री घटी है. इसकी बड़ी वजह एंट्री और मिड-रेंज सेगमेंट का सिकुड़ना माना जा रहा है. उपभोक्ता अब ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर रुख कर रहे हैं.
मार्केट ट्रेंड दिखाता है कि खरीदार बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाले महंगे फोन्स को प्राथमिकता दे रहे हैं. इस बदलाव का फायदा प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनियों को मिल रहा है. अगर एंट्री लेवल की मांग कमजोर बनी रहती है तो स्मार्टफोन की औसत कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जानकारों का मानना है कि ब्रांड्स को अब प्रीमियम और वैल्यू-फॉर-मनी रणनीति पर ज्यादा ध्यान देना होगा. आने वाले महीनों में कीमतों और ऑफर्स के जरिए प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.