Instagram पर कितने अकाउंट कर सकते हैं फॉलो? इंस्टाग्राम के CEO ने बताया पूरा सच

इस लिमिट का उद्देश्य बॉट व्यवहार को रोकना और प्लेटफॉर्म पर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करना है. बहुत अधिक संख्या में अकाउंट फॉलो करना अक्सर ऑटोमेटेड टूल्स या स्पैम गतिविधियों से जुड़ा होता है. 7,500 की सीमा तय करके प्लेटफॉर्म मास फॉलो जैसी रणनीतियों को कम करना चाहता है.

Instagram Image Credit: Getty image

Instagram पर फॉलो-अनफॉलो का ट्रेंड रहता है, लगातार लोग भारी संख्या में तमाम अकॉउंट को फॉलो कर लेते हैं. लेकिन, आपने कभी Instagram पर बहुत ज्यादा अकाउंट फॉलो करने की कोशिश की हो और अचानक लिमिट आ गई हो, तो आप अकेले नहीं हैं. भारत समेत दुनियाभर के कई यूजर्स के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर Instagram पर फॉलो करने की अधिकतम सीमा क्या है. अब इसका साफ जवाब खुद Instagram के CEO ने दे दिया है.

Instagram पर फॉलो करने की अधिकतम सीमा क्या है?

Instagram के CEO, Adam Mosseri ने पुष्टि की है कि कोई भी यूजर अधिकतम 7,500 अकाउंट ही फॉलो कर सकता है. यह सीमा सभी प्रकार के अकाउंट्स पर लागू होती है, चाहे वह पर्सनल अकाउंट हो, क्रिएटर अकाउंट हो या बिजनेस अकाउंट. Instagram ने स्पष्ट किया है कि “Limit: 7,500 following count.” यानी अगर आप 7,500 अकाउंट फॉलो कर चुके हैं, तो नया अकाउंट फॉलो करने के लिए पहले किसी एक को अनफॉलो करना अनिवार्य होगा.

सोर्स- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

यह सीमा क्यों लगाई गई है?

Instagram के अनुसार, इस लिमिट का मकसद बॉट व्यवहार को रोकना और प्लेटफॉर्म पर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करना है. बहुत अधिक संख्या में अकाउंट फॉलो करना अक्सर ऑटोमेटेड टूल्स या स्पैम एक्टिविटी से जुड़ा होता है. 7,500 की सीमा तय करके प्लेटफॉर्म मास फॉलो जैसी रणनीतियों को कम करना चाहता है, जिससे नकली एंगेजमेंट और फर्जी ग्रोथ पर रोक लगाई जा सके.

यूज़र्स और बिजनेस के लिए इसका क्या मतलब है?

भारत में कई क्रिएटर्स और छोटे बिज़नेस फॉलो-बैक पाने की रणनीति के तहत बड़ी संख्या में अकाउंट्स फॉलो करते हैं, लेकिन अब यह तरीका सीमित हो गया है. ग्रोथ के लिए अब अधिक टारगेटेड और ऑर्गेनिक रणनीति अपनानी होगी. वहीं, सामान्य यूज़र्स के लिए संदेश साफ है. अगर आपका Following काउंट 7,500 तक पहुंच गया है, तो अपनी लिस्ट को समय-समय पर साफ करना जरूरी है. हो सकता है 2018 का कोई पुराना मीम पेज अब अनफॉलो करने का समय आ गया हो.

क्वालिटी एंगेजमेंट को बढ़ाना

Instagram ने 7,500 फॉलोइंग लिमिट तय करके यह स्पष्ट कर दिया है कि प्लेटफॉर्म क्वालिटी एंगेजमेंट और असली इंटरैक्शन को प्राथमिकता देना चाहता है. यूजर्स को अब सोच-समझकर अकाउंट फॉलो करना होगा और अपनी Following लिस्ट को व्यवस्थित रखना होगा.