डुअल स्पीकर्स-6GB तक रैम और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Infinix Smart 20 HD
Smartphone under 20000: ग्राहकों के लिए नया Infinix Smart 20 HD स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. ये फोन बड़ी बैटरी, स्लिम बॉडी, एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, डुअल स्पीकर्स जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है.

Infinix Smart 20 HD को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस साल जून में कंपनी ने स्मार्ट 20 मॉडल को उतारा था. अब लेटेस्ट एचडी मॉडल में 8.25mm स्लिम बॉडी, एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, डुअल स्पीकर्स, 5000 एमएएच बैटरी जैसी खूबियां मिलेंगी. सबसे खास बात तो यह है कि इस हैंडसेट में ऑफलाइन कम्युनिकेशन के लिए अल्ट्रा लिंक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Infinix Smart 20 HD Price in India
इस हैंडसेट का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, कंपनी के प्रेस रिलीज के मुताबिक इस फोन की कीमत 10,999 रुपए है. लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस हैंडसेट को 19,999 रुपए में लिस्ट किया गया है. इस डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. ये फोन सिल्वर डांसर, सनलाइक ऑरेंज और नाइट पल्स रंग में मिलेगा.
Infinix Smart 20 HD Specifications
120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच एचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले दी गई है जो 700 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 6 जीबी तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है. एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ये फोन XOS 15.1 पर काम करता है.
5000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15Wतक चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि बॉक्स में 10W का एडॉप्टर भी शामिल है. इस फोन को डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.
रियर कैमरा ऑटो फोकस के साथ आता है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में दिया कैमरा डुअल वीडियो, सुपर नाइट, प्रो, Vlog, प्रो, डॉक्यूमेंट्स और टाइम लैप्स मोड सपोर्ट करता है. फोन का कैमरा सिस्टम 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है. हैंडसेट में डुअल स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा वॉल्यूम मोड मिलता है, ये फोन डीटीएस ऑडियो सपोर्ट मिलता है..
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4G LTE, जीपीएस, ब्लूटूथ, और यूएसबी टाइप सी शामिल है. फोन अल्ट्रा लिंक भी सपोर्ट करता है, जो 200 मीटर तक की दूरी पर ऑफलाइन कॉल, मैसेज, वॉइस नोट्स और इमेज शेयरिंग के लिए ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करता है. इसमें तीन नॉइज कैंसलेशन मोड भी हैं, जिसमें स्मार्ट NC और स्टैंडर्ड NC शामिल हैं, साथ ही क्लियर कॉल के लिए प्योर वॉइस टेक्नोलॉजी भी है.
ये भी पढ़ें- महंगा हो जाएगा मोबाइल रिचार्ज! अगले 4-5 महीनों में 15% तक बढ़ सकती है कीमतें