iPhone 17 हुआ महंगा, लेकिन इस साइट पर पुरानी कीमत में मिल रहा फोन! साथ में 4000 रुपए का कैशबैक भी

iPhone 17 Offer: अब भी ये फोन Flipkart पर कुछ कलर ऑप्शन्स में पुराने रेट पर मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक ये फोन Buy Now के साथ लिस्ट था, लेकिन पुरानी कीमत वाली ये डील बहुत से लोगों को पसंद आ सकती है. ऐसे में अगर जल्दी नहीं किया तो डील हाथ से निकल भी सकती है.

एपल आईफोन 17 प्राइस Image Credit: एपल

आईफोन 18 प्रो सीरीज और आईफोन डुओ के लॉन्च होते ही Apple ने iPhone 17 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में 17000 रुपए की बढ़ोतरी की है जिससे इस हैंडसेट की कीमत अब 1 लाख रुपए की छू गई है. इस बजट में अब बेस वेरिएंट मिलेगा जिसमें 256 जीबी स्टोरेज है. आईफोन 17 का दाम बढ़ने से परेशान हैं तो हम आज आपको बताएंगे कि कौन से ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये फोन अब भी पुरानी कीमत में बेचा जा रहा है?

iPhone 17 Price in India

अगर आप इस आईफोन मॉडल को अब भी पुराने रेट में खरीदना चाहते हैं तो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ये फोन अब भी 82,900 रुपए में लिस्ट है, इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है. इस फोन का 512 जीबी मॉडल 1,02,900 रुपए का है और इसी रेट में फ्लिपकार्ट पर भी मिल रहा है लेकिन कुछ ही कलर ऑप्शन्स में ये फोन इस रेट में मिल रहा है.

वहीं, दूसरी ओर एपल डॉट कॉम पर आईफोन 17 का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 99,900 रुपए में बेचा जा रहा है. खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लैवेंडर कलर में 1,02,900 रुपए में मिल रहा था.

फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो फोन को खरीदते वक्त अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस या फिर फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 4000 रुपए का कैशबैक का फायदा मिलेगा.

इसका मतलब ये हुआ एक तो पुराने रेट पर फोन मिलने से 17000 रुपए का फायदा और 4000 रुपए का बैंक कार्ड डिस्काउंट. यानी कुल 21 हजार बचाने का बढ़िया मौका है. पुराने रेट पर फोन मिल रहा है तो अगर आपको ये डील पसंद आती है तो आपको जल्दी करना होगा, नहीं तो डील हाथ से निकल भी सकती है.

iPhone 17 Specifications

120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस फोन में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR ओलेड डिस्प्ले मिलेगी. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में ए19 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर औॅर फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा. फ्रंट में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने सिरैमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें- AI के साथ शेयर कर रहे पर्सनल फोटो? 80s के फोटो ट्रेंड के चक्कर में प्राइवेसी से न करें ‘खिलवाड़’