AI की दौड़ में 5 गुना कमाई का मौका! इन 3 शेयरों पर रखें नजर, दिया 435% तक का रिटर्न
भारत में AI, क्लाउड और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डेटा सेंटर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. जून 2026 तिमाही के अंत तक भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2.1 GW को पार कर चुकी थी और अगले पांच साल में इसके करीब 10 GW तक पहुंचने का अनुमान है. इस बढ़ती मांग से MTAR Technologies, Xtranet Technologies और KRN Heat Exchanger जैसे शेयरों को लंबे समय में फायदा मिल सकता है.
Highlights
- AI Data Centre के लिए पावर और क्लीन एनर्जी से जुड़े कारोबार में कंपनी को फायदा मिल सकता है.
- कंपनी का Data Centre कारोबार वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के राजस्व में 48% योगदान देता है.
- AI Data Centre में बढ़ती Cooling जरूरत KRN के कारोबार के लिए अहम अवसर बन रही है.
AI Data Centre Stocks: भारत में AI, क्लाउड और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसका सीधा फायदा डेटा सेंटर इंडस्ट्री को मिल रहा है. भारत की डेटा सेंटर क्षमता जून 2026 तिमाही के आखिरी तक 2.1 GW को पार कर गई है. अगले पांच साल में यह क्षमता करीब 10 GW तक पहुंचने का अनुमान है, यानी मौजूदा क्षमता से लगभग 5 गुना ज्यादा. Amazon, Microsoft और Google ने भी भारत में AI, क्लाउड और Data Centre Infrastructure के लिए एक साल से भी कम समय में करीब 67.5 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है. ऐसे में Data Centre के पूरे इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के लिए लंबे समय में बड़ा कारोबारी मौका बन सकता है.
पहला है MTAR Technologies
MTAR Technologies Data Centre Infrastructure के बढ़ते कारोबार से फायदा उठाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी SLB के लिए शीट मेटल कंपोनेंट और असेंबली तैयार कर रही है और इसके लिए शुरुआती 45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है. सफल क्वालिफिकेशन के बाद कंपनी को उम्मीद है कि यह जरूरत सालाना आधार पर 8 गुना बढ़ सकती है.
कंपनी के क्लिन एनर्जी कारोबार में डेटा सेंटर की बिजली जरूरत एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन रही है. MTAR Bloom Energy को Solid Oxide Fuel Cells के लिए जरूरी हॉट बॉक्स और असेंबली भी सप्लाई करती है. इस डिविजन का ऑर्डर बुक 3431 करोड़ रुपये था.
30 जुलाई 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 5943.3 करोड़ रुपये था, जो पिछले 12 महीनों के 1080 करोड़ रुपये के राजस्व से 5 गुना से भी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 130.4% बढ़कर 360.7 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 199.7% बढ़कर 85.1 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट करीब 4.6 गुना बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये रहा.
शेयर का हाल?
MTAR Technologies का शेयर 11 सितंबर के बंद भाव के आधार पर 7312 रुपये पर था. कंपनी का मार्केट कैप 22493 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का P/E 164 गुना है. कंपनी की बुक वैल्यू 268 रुपये है और ROCE 15.2 फीसदी है, जबकि ROE 12.6 फीसदी है. शेयर का 52-वीक हाई 8715 रुपये है.
कंपनी के शेयर ने सिर्फ 6 महीने में 111 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक साल में 334 फीसदी का जबकि 5 साल में 435 फीसदी तक रिटर्न दिया है.
दूसरा है Xtranet Technologies
Xtranet Technologies का कारोबार Data Centre Infrastructure, IT Operations, Enterprise Applications, Digital Services और Proprietary Platforms में फैला है. Data Centre कारोबार कंपनी की सबसे बड़ी आय का स्रोत है और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल राजस्व में इसकी हिस्सेदारी 48% रही. कंपनी ने भारत में 50 से ज्यादा डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. इसका कारोबार सिर्फ Data Centre लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि Operations और Maintenance यानी O&M सेवाएं भी देता है. यही हिस्सा कंपनी के मार्जिन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. हार्डवेयर डिप्लॉयमेंट में EBITDA मार्जिन 6 से 8% रहता है, जबकि लंबे समय की मैनेज्ड सर्विस में यह बढ़कर 20-22% तक पहुंच सकता है.
कंपनी के पास 1200 करोड़ रुपये की एक्टिव बोली पाइपलाइन है, जिसमें 50 से 60% Data Centre और IT Operations टेंडर से जुड़ी है. 30 जून 2026 तक इसका ऑर्डर बुक 373 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में राजस्व 10.5% बढ़कर 50.5 करोड़ रुपये, EBITDA 89.1% बढ़कर 10.4 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 76.5% बढ़कर 6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी इस कारोबार में सालाना 35-40% राजस्व वृद्धि बनाए रखने का लक्ष्य रखती है.
शेयर का हाल?
Xtranet Technologies का शेयर 11 सितंबर के बंद भाव के आधार पर 271 रुपये पर था, जिसमें 4.99 फीसदी की गिरावट रही. कंपनी का मार्केट कैप 1419 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का P/E 33.1 गुना है. शेयर का 52-वीक हाई 305 रुपये और लो 120 रुपये है. कंपनी का ROCE 32.8 फीसदी और ROE 34.8 फीसदी है. कंपनी के शेयर ने सिर्फ 6 महीने में करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है.
तीसरा है KRN Heat Exchanger
डेटा सेंटर में कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ने के साथ कूलिंग की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. KRN Heat Exchanger and Refrigeration इसी थीम पर काम करने वाली कंपनी है. यह Heat Exchangers, Cooling Coils और दूसरे Cooling Systems बनाती है. कंपनी के मुताबिक AI Rack की Power Density 5 kW से बढ़कर 100 kW प्रति Rack तक पहुंच रही है, जिससे Liquid Cooling की जरूरत बढ़ रही है. KRN Fin-and-Tube और Bar-and-Plate Heat Exchangers की सप्लाई करती है. कंपनी ने उत्तरी अमेरिका में भी Data Centre से जुड़े नए ग्राहक जोड़े हैं और वहां Fin-and-Tube Cooling Products का निर्यात शुरू किया है.
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में KRN का कंसोलिडेटेड एक्सपोर्ट राजस्व 177% बढ़कर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. कंपनी अगले 2-3 साल में अपने Fin-and-Tube कारोबार में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 50% तक ले जाने का लक्ष्य रखती है. कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 6 गुना बढ़ाई है. प्लांट-II के वित्त वर्ष 2027 में 50% और वित्त वर्ष 2028 में 80% क्षमता उपयोग तक पहुंचने का अनुमान है. 80% क्षमता उपयोग पर कंपनी ने करीब 2,000 करोड़ रुपये की संयुक्त पीक रेवेन्यू क्षमता का अनुमान लगाया है.
कंपनी के शेयर का हाल?
KRN Heat Exchanger and Refrigeration का शेयर 11 सितंबर के बंद भाव के आधार पर 1,594 रुपये पर था, जिसमें 0.57 फीसदी की तेजी रही. कंपनी का मार्केट कैप 10,431 करोड़ रुपये है, जबकि शेयर का P/E 108 गुना है. शेयर का 52-वीक हाई 1687 रुपये और लो 590 रुपये है. कंपनी की बुक वैल्यू 92.4 रुपये है. ROCE 16.1 फीसदी और ROE 14.3 फीसदी है. कंपनी के शेयर ने सिर्फ 6 महीने में 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक साल में 90 फीसदी वहीं 5 साल में 232 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: मिनिमम पेंशन से DR रिलीफ तक, ये हैं पेंशनर्स की 12 बड़ी मांगें!
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कल यानी गणेश चतुर्थी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? ट्रेडिंग से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट
₹24,600 करोड़ का IPO धमाका! अगले हफ्ते NSE और Hero Motors समेत 11 कंपनियां जुटाएंगी पैसा
SEBI का बड़ा बदलाव! क्लोजिंग ऑक्शन से एक्सपायरी सेटलमेंट तक बदलेंगे शेयर बाजार के ये नियम
