Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! ब्रांच जाने से पहले चेक करें लिस्ट
Bank Holidays Next Week: कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले लिस्ट चेक कर लीजिए कि अगले हफ्ते कौन-कौन से दिन और कौन-कौन से शहरों में बैंक बंद रहेंगे. बिना लिस्ट चेक किए अगर ब्रांच गए और बैंक की छुट्टी हुई तो आपको परेशान होकर लौटना पड़ेगा.
Highlights
- अगले हफ्ते चार दिन बैंक की छुट्टी.
- गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में बैंक की छुट्टी.
- डिजिटल सर्विसेज कर पाएंगे इस्तेमाल.
Bank Holiday September 2026: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है जो बैंक ब्रांच जाकर ही पूरा हो सकता है तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि 14 सितंबर यानी कल से 20 सितंबर 2026 तक कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे? बैंक की छुट्टी की सही जानकारी होना जरूरी है, नहीं तो हो सकता है कि आप बैंक पहुंचे और पता चले कि बैंक की छुट्टी है और आपको परेशान होकर वापस लौटना पड़े.
Reserve Bank of India के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से अगले हफ्ते किस-किन दिन बैंक की छुट्टी रहेगी, हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे.
अगले हफ्ते किस दिन हैं बैंक की छुट्टी?
- 14 सितंबर 2026, दिन सोमवार: RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका की वजह से बेंगलुरु, बेलापुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पणजी, नागपुर और विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 15 सितंबर 2026, दिन मंगलवार: Samvatsari (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) की वजह से भुवनेश्वर, अहमदाबाद और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
- 18 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार: शिलांग में बैंक यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे की वजह से बंद रहेंगे.
- 20 सितंबर 2026, दिन रविवार: पूरे भारत में बैंक रेगुलर वीकली रविवार की छुट्टी की वजह से बंद रहेंगे.
अगले शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
19 सितंबर 2026 महीने का तीसरा शनिवार है, इस दिन बैंक खुले रहेंगे क्योंकि बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार वर्किंग डे होता है.
बैंक बंद फिर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
भले ही अगले हफ्ते ऊपर बताए गए दिनों पर बैंक कुछ शहरों में बैंक रहेंगे लेकिन इसके बावजूद आपको डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और ATM सर्विस मिलती रहेंगी. ये सभी डिजिटल सर्विस आपको इसलिए मिलती रहेंगी क्योंकि ब्रांच के बंद होने से इन सर्विसेज पर कोई असर नहीं पड़ता है.
ये भी पढ़ें- Zomato से मंगवाते हैं खाना? तो अब बिल में जुड़ेगी ये नई फीस, इन लोगों को देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
Latest Stories
Zomato से मंगवाते हैं खाना? तो अब बिल में जुड़ेगी ये नई फीस, इन लोगों को देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
BRICS 2026: आतंकवाद से टैरिफ तक, नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या फैसले हुए? ये हैं 10 बड़ी बातें
Donald Trump ने दिया संकेत-‘जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध’, क्या गिरने वाली है तेल की कीमतें?
