80,000 रुपए से सस्ता मिलेगा 1 लाख वाला iPhone 17, सैमसंग-पिक्सल फोन पर भी छप्परफाड़ डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. सेल के दौरान iPhone 17 के अलावा सैमसंग और गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट का फायदा मिलेगा जिससे कि आप हजारों रुपए की बचत कर पाएंगे.

आईफोन 17 डिस्काउंट Image Credit: एपल

Flipkart पर Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है. सेल शुरू होने से पहले धीरे-धीरे डील्स रिवील होने लगी हैं, सेल के लिए अलग से बने पेज से इस बात का खुलासा हुआ है कि सेल के दौरान iPhone 17 को किस कीमत में बेचा जाएगा. आईफोन 18 प्रो सीरीज के लॉन्च होते ही आईफोन 17 की कीमत 17 हजार रुपए बढ़ने के बाद 1 लाख रुपए हो गई लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में ये फोन आपको 80 हजार रुपए से कम कीमत में मिल जाएगा.

सेल के लिए एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक से हाथ मिलाया गया है, अगर आप सेल के दौरान इनमें से किसी भी कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Flipkart Sale 2026 में मिलेंगे ये मोबाइल डील्स

आईफोन 17 को किस कीमत में बेचा जाएगा, इस बात की सटीक जानकारी तो फिलहाल नहीं दी गई है लेकिन ये जरूर संकेत दिया गया है कि इस मॉडल को 80 हजार से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर्स के लिए सेल शुरू हो जाएगी, वहीं बाकी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से लाइव होगी.

Google Pixel 11 Price

इस पिक्सल स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट अभी 89,999 रुपए में बेचा रहा है लेकिन सेल के दौरान यही वेरिएंट आपको 69,999 रुपए में मिलेगा. इसका मतलब 20 हजार का बंपर डिस्काउंट इस मॉडल पर मिलेगा.

Samsung Galaxy S25 Price

सेल के लिए अलग से बने पेज से इस बात का पता चलता है कि इस फोन को 60 हजार से कम कीमत में बेचा जाएगा, अभी इस फोन को 69,999 रुपए की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है. इस दाम में 12 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट मिलता है.

Samsung Galaxy S25 FE Price

सेल में सैमसंग के इस फोन का फैन एडिशन 50 हजार रुपए से कम कीमत में बेचा जाएगा. अभी फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 54,999 रुपए से शुरू होती है, इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा.

Google Pixel 10a Price

इस पिक्सल फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट अभी 47999 रुपए में बेचा जा रहा है लेकिन सेल के दौरान इस वेरिएंट को 39,999 रुपए में बेचा जाएगा. इसके अलावा आप बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा भी उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें– 299 रुपए में Jio देता है Vi से 14GB ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें बेनिफिट्स