299 रुपए में Jio देता है Vi से 14GB ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें बेनिफिट्स
Jio और Vi, आपके भी फोन में इन दोनों ही कंपनियों की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज से पहले ये जरूर जान लीजिए कि 299 रुपए में कौन सी टेलीकॉम कंपनी आपको ज्यादा डेटा और वैलिडिटी का फायदा देती है.
Highlights
- जियो में ज्यादा डेटा का फायदा.
- जियो में एडिशनल बेनिफिट का फायदा.
- Vi में मिलता है कम डेटा.
Reliance Jio और Vodafone Idea, दोनों ही कंपनियों के पास 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन सी कंपनी ज्यादा डेटा और वैलिडिटी का फायदा देती है? बहुत से लोग होंगे जिनके पास एक ही फोन में जियो और Vi कंपनी की सिम होगी, ऐसे में रिचार्ज से पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर 299 रुपए खर्च करने पर किस कंपनी के प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे?
Jio 299 Plan डिटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ आपको हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा, इसके अलावा कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे. 28 दिन की वैलिडिटी वाला ये रिचार्ज प्लान डेली 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 42 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा.
एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो ये रिचार्ज प्लान Jio Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है. ओटीटी के अलावा गूगल जेमिनी प्रो का 35100 रुपए की कीमत वाला एक्सेस मिलेगा जिसके साथ 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana का फायदा मिलता है.
Vi 299 Plan डिटेल्स
वोडाफोन आइडिया का 299 रुपए वाला प्लान आपको हर रोज 1 जीबी हाई स्पीड डेटा देगा. जियो की तरह इस प्लान के साथ भी कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं. अतिरिक्त फायदों की बात करें तो वीआई का ये प्रीपेड प्लान वीआई मूवीज एंड टीवी का फ्री एक्सेस देता है.
अंतर
दोनों ही कंपनियों के प्लान की कीमत एक बराबर है, लेकिन डेटा के मामले में काफी अंतर है. जियो का 299 रुपए वाला प्लान आपको वोडाफोन आइडिया की तुलना 14 जीबी ज्यादा डेटा ऑफर करेगा. इसके अलावा आपको दोनों ही प्लान्स के एडिशनल बेनिफिट्स में भी अंतर देखने को मिलेगा.

अब ये आपको डिसाइड करना है कि आपको किस मोबाइल प्लान को खरीदना है? ज्यादा डेटा और एडिशनल बेनिफिट्स के मामले में वोडाफोन आइडिया की तुलना जियो का प्लान बेहतर विकल्प देता है.
ये भी पढ़ें- घटिया क्वालिटी वाले Screen Guard पर लगेगी लगाम! सरकार का बड़ा फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Latest Stories
घटिया क्वालिटी वाले Screen Guard पर लगेगी लगाम! सरकार का बड़ा फैसला, आप पर क्या होगा असर?
7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड मजबूती, लॉन्च हुआ OnePlus N6 Lite 4G
लाखों का iPhone 18 Pro बना यूजर्स का सिरदर्द! इस फीचर में आ रही दिक्कत
