1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी-2500mAh बैटरी और टाइप सी पोर्ट, लॉन्च हुआ Itel का ये सस्ता फीचर फोन

Feature Phone under 2000: ग्राहकों के लिए Itel ने Muzik 450L फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है. इस सस्ते फोन में वायरलेस एफएम, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और 2 इन 1 स्पीकर सिस्टम जैसी खूबियां मिलती हैं.

आईटेल फीचर फोन Image Credit: आईटेल

Itel ने ग्राहकों के लिए नया फीचर फोन Muzik 450L लॉन्च कर दिया है. इस लेटेस्ट फीचर फोन में 2 इन 1 हाई आउटपुट स्पीकर और 2500 एमएएच की बैटरी मिलती है. खूबियों की बात करें तो फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और इसमें वायरलेस FM रेडियो विद रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है. तीन कलर ऑप्शन्स में उतारे गए इस फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मिलेगा. रिटेल बॉक्स में कंपनी की तरफ से फोन के लिए प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दिया जा रहा है.

Itel Muzik 450L Price in India

इस आईटेल फीचर फोन की कीमत 1659 रुपए तय की गई है, फोन तीन कलर ऑप्शन्स में मिलेगा लेकिन फिलहाल कंपनी ने शेड्स के नाम को कंफर्म नहीं किया है. ऑफिशियल मार्केटिंग पोस्टर्स में फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रीन शेड में नजर आ रहा है. कंपनी इस फोन के साथ किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए एक साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर देने का वादा कर रही है.

Itel Muzik 450L Specifications

इस आईटेल फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई. 2 इन 1 स्पीकर सिस्टम वाला ये फोन म्यूजिक प्लेबैक, FM रेडियो और कॉल्स पर हाई वॉल्यूम ऑडियो देता है. इस फीचर फोन में King Talker वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने रिकॉर्डिंग के साथ एफएम रेडियो दिया है जिससे कि आप बिना हेडसेट कनेक्ट किए भी वायरलेस तरीके से एफएम सुन सकते हैं. इस डिवाइस में ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन को भी शामिल किया गया है.

फोन के पिछले हिस्से में VGA रियर कैमरा दिया गया है, इसमें इन-बिल्ट टॉर्च भी है जो अंधेरे में आपको रास्ता दिखाने में मदद कर सकती है. कंपनी का कहना है कि इस फोन में 1000 कॉन्टैक्ट्स के नंबर को सेव करने की जगह है. 2500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है और ये फोन टाइप सी पोर्ट के जरिए चार्ज होगा.

ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, सेल में मिलेंगे ये ऑफर्स!