336 दिन की वैलिडिटी और कीमत सिर्फ 1234 रुपए, ये है Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान
Jio 1234 Plan: रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी की तरफ से हर रोज डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा दिया जाता है. इस प्लान के साथ कंपनी 336 दिन की वैधता देती है, चलिए जानते हैं कि इस प्लान को कौन खरीद सकता है?

Reliance Jio Prepaid Plan: क्या आपको पता है कि जियो के पास एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान है जो केवल 1234 रुपए में 336 दिनों तक चलता है? अगर आपको इस प्लान की जानकारी नहीं है तो चलिए आपको बताते हैं कि ये रिचार्ज प्लान कौन-कौन से बेनिफिट्स ऑफर करता है और इस प्लान को कौन खरीद सकता है?
Jio 1234 Plan डिटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 0.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है, डेटा के साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा कंपनी हर 28 दिन के लिए 300 एसएमएस ऑफर करेगी. 0.5 जीबी डेटा के हिसाब से इस प्लान में कुल 168 जीबी डेटा ही मिलता है.
डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. जियो का ये प्रीपेड प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ जियो सावन और जियो टीवी का फ्री एक्सेस दिया जाएगा.
जियो फोन चलाने वालों के लिए और भी हैं सस्ते प्लान्स
कंपनी के पास जियो फोन यूजर्स के लिए 123 रुपए, 234 रुपए और 369 रुपए वाला रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध है. 123 रुपए वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी, 234 रुपए वाला प्लान 56 दिन की वैलिडिटी और 369 रुपए वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आपको मिलेगा. इन तीनों ही प्रीपेड प्लान्स में 0.5 जीबी डेटा ही मिलता है. तीनों ही प्लान्स में केवल वैधता का अंतर है.
ध्यान दें: गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस जियो के ये सभी रिचार्ज प्लान्स जियो फोन चलाने वाले यूजर्स के लिए हैं. इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास कंपनी का जियो फोन है तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं, वहीं अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं तो ये प्लान आपके काम का नहीं है.
ये भी पढ़ें- Redmi Note 17 5G से Realme Narzo 100x 5G तक, इन 3 स्मार्टफोन्स में मिलती है 8000mAh बैटरी