Jio देगा 1748 रुपए में 336 दिन की वैलिडिटी, Airtel के पास नहीं है ऐसा रिचार्ज प्लान
Jio 336 Days Plan: हम आज आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे वैल्यू प्लान के बारे में बताएंगे जो 336 दिन की वैधता के साथ आता है, खास बात तो ये है कि ये कंपनी के पोर्टफोलियो में 336 दिन की वैलिडिटी वाला इकलौता प्लान है.

Reliance Jio Prepaid Plan: आपके पास जियो कंपनी की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जान लीजिए कि कंपनी के वैल्यू पोर्टफोलियो में 336 की वैधता वाला प्लान कितने का है? ये प्लान कंपनी ने खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया है जिन लोगों को डेटा की जरूरत नहीं है. 336 दिन की लंबी वैलिडिटी वाला जियो प्लान आपको 1748 रुपए में मिल जाएगा, अगर आप घर के किसी मेंबर के लिए एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें भले ही डेटा न हो लेकिन प्लान लंबी वैधता, कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ आता हो तो ये प्लान आपको जरूर पसंद आएगा.
Jio 1748 Plan के साथ कौन-कौन से फायदे?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि इस प्लान में डेटा बेनिफिट नहीं मिलेगा, ये प्लान आपको केवल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा देगा. इसके अलावा इस प्लान में कंपनी की तरफ से प्रीपेड यूजर्स को 3600 एसएमएस दिए जाते हैं.
केवल इतना ही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ यूजर्स को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है जैसे कि ये प्लान आपको जियो एआई क्लाउड स्टोरेज का फायदा देगा. इसके अलावा इस प्लान के साथ कंपनी जियो टीवी का भी फ्री एक्सेस देती है, इसका मतलब ये हुआ कि आप इस प्लान के साथ लाइव टीवी का फ्री में लुत्फ उठा पाएंगे लेकिन इसके लिए आपको फोन में जियो टीवी का ऐप इंस्टॉल करना होगा. ऐप इंस्टॉल के बाद आप अपने जियो नंबर को डालकर ऐप में साइन-इन कर इस बेनिफिट का फायगा उठा सकते हैं.
क्या Airtel भी देता है 336 दिन वाला प्लान?
एयरटेल की ऑफिशियल साइट पर सभी प्लान्स को देखने के बाद ये पता चलता है कि फिलहाल कंपनी के पास एक भी ऐसा रिचार्ज प्लान नहीं है जिसके साथ 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है. कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान तो है लेकिन 336 दिन की वैधता वाला कोई भी रिचार्ज प्लान नहीं है.
ये भी पढ़ें- OnePlus N6x vs OnePlus N6: किस फोन पर लगाएं पैसा, खरीदने से पहले समझें दोनों में अंतर?