OnePlus N6x vs OnePlus N6: किस फोन पर लगाएं पैसा, खरीदने से पहले समझें दोनों में अंतर?
Smartphone under 25000: इस प्राइस रेंज में OnePlus N6x की एंट्री हो चुकी है, कुछ समय पहले इस रेंज में OnePlus N6 को भी उतारा गया था. अगर आप इनमें से किसी भी फोन को खरीदना चाहते हैं तो पहले दोनों ही फोन के बीच का कंपेरिजन पढ़कर इस बात को जानिए कि दोनों ही फोन की कीमतों और फीचर्स में कितना अंतर है?
Highlights
- OnePlus N6x की कीमत है 20 हजार से कम.
- OnePlus N6x से कितना अलग है OnePlus N6?
- दोनों में है एक जैसा प्रोसेसर.
OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में नए OnePlus N6x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट को कंपनी ने OnePlus N6 के नीचे प्लेस किया है. एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि दोनों ही मॉडल्स का डिस्प्ले साइज और प्रोसेसर एक जैसा है, लेकिन कैमरा, स्टोरेज, बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड जैसे स्पेसिफिकेशन में अंतर देखने को मिलेगा. अगर आप दोनों में से किसी एक फोन को चुनना चाहते हैं तो पहले कंपेरिजन पढ़ें और दोनों ही मॉडल्स के बीच का फर्क समझें.
OnePlus N6x Price in India vs OnePlus N6 Price in India
N6x के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 18999 रुपए, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 20999 रुपए है. चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा, इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी. फोन की सेल 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट और अमेजन पर शुरू हो जाएगी. वहीं, दूसरी ओर वनप्लस एन6 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 24999 रुपए है.
OnePlus N6x Specifications vs OnePlus N6 Specifications
- डिस्प्ले: N6x में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच एलसीडी पैनल दिया गया है जो 900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं, एन6 में 6.8 इंच स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है लेकिन ये फोन आपको 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.
- चिपसेट: दोनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो 6nm पर बना है.
- कैमरा: N6x के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है जो 30FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है, वहीं एन6 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. एन6 में भी 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है. फ्रंट की बात करें तो N6x में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट तो वहीं एन6 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
- बैटरी: N6x में 7000 एमएएच बैटरी है जो 15 वॉट वायर्ड, 5 वॉट रिवर्स वायर्ड और बायपास चार्जिंग की सुविधा है. वहीं, एन6 में 8000 एमएएच बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें-
Latest Stories
Jio देगा 1748 रुपए में 336 दिन की वैलिडिटी, Airtel के पास नहीं है ऐसा रिचार्ज प्लान
Poco M8 Power, Vivo S2 और Redmi Note 17, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 3 नए फोन
Jio का एंटरटेनमेंट डोज! मिलेगा Unlimited 5G और OTT का मजा
