Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Canva Pro फ्री, ये है क्लेम का तरीका

Jio Canva Offer: अगर आपके पास रिलायंस जियो की सिम है तो कंपनी आपको फ्री में 1 साल के लिए Canva Pro का फायदा देगी. ये फायदा आपको किस जियो रिचार्ज प्लान के साथ मिलेगा और आप कैसे इस बेनिफिट को क्लेम कर सकते हैं? चलिए जानते हैं.

जियो ऑफर Image Credit: जियो

Reliance Jio और Canva ने करोड़ों जियो यूजर्स तक कैनवा का एआई पावर्ड विज़ुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के तहत एलिजिबल यूजर्स 12 महीने तक का Canva Pro या Canva Pro Lite फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे.

यह पार्टनरशिप जियो की डिजिटल पहुंच और कैनवा की एआई पावर्ड क्रिएटिविटी को एक साथ लाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीयों तक प्रोफेशनल क्वालिटी कंटेंट क्रिएशन को पहुंचाया जा सके. यह ऑफर क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स, छोटे बिजनेस और एंटरप्रेन्योर्स के लिए काफी फायदेमंद है.

Jio 399 Plan के साथ मिलेगा प्रो एक्सेस

आपको कैनवा का प्रो या फिर प्रो लाइट कौन सा बेनिफिट मिलेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा Jio Recharge Plan चुनते हैं. 399 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को Canva Pro का फायदा मिलेगा. 349 रुपए वाले प्लान और 349 रुपये से ज्यादा के सभी डेली 2GB वाले प्लान्स के साथ Canva Pro Lite का फायदा मिलेगा.

ऐसे करें क्लेम

एलिजिबल यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 12 महीने तक बेनिफिट पा सकते हैं. इस ऑफर को MyJio ऐप के जरिए आप क्लेम कर पाएंगे. Jio का कहना है कि इसमें कोई हिडन चार्ज नहीं है. कंपनी का कहना है कि इन प्लान्स के साथ यूजर्स को 4000 रुपए तक का Canva बेनिफिट मिलेगा.

Canva मिलने से क्या कर पाएंगे आप?

लाखों प्रीमियम टेम्प्लेट के साथ-साथ फोटो, वीडियो और फॉन्ट को एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी. यूजर्स सीधे अपने फोन से स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल, त्योहार की बधाई और दूसरा कंटेंट बना सकते हैं.

Canva अपने क्रिएटिव टूल्स को पूरे भारत में यूजर्स तक पहुंचाने की कोशिश के तहत हिंदी और कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है. इस प्लेटफॉर्म में एआई पावर्ड क्रिएटिव कैपेबिलिटी के साथ-साथ रेडी टू यूज टेम्प्लेट, स्मार्ट एडिटिंग और वन-टैप टूल्स शामिल हैं, जो यूजर्स को शुरुआती आइडिया से फ़िनिश्ड डिजाइन तक ले जाने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

क्या है Canva Pro Lite बनाम Canva Pro में अंतर?

Canva Pro Lite में 3 ब्रैंड किट का सपोर्ट और 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. वहीं, Canva Pro में 5 ब्रैंड किट का सपोर्ट मिलता है और 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी.

प्रो में सोशल पोस्ट शेड्यूल करने के लिए कंटेंट प्लानर और Canva AI की बातचीत वाली चैट-टू-डिजाइन क्षमता भी शामिल है. यह ज़्यादा AI लिमिट के साथ पूरा एडवांस्ड AI टूलसेट भी देता है, जबकि Pro Lite में एडवांस्ड AI टूल का फ़्री-प्लान-लेवल एक्सेस मिलता है.

ये भी पढ़ें- 9000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, ऐसे मिलेगी हजारों की छूट