3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स, 6000mAh बैटरी और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ Lava Aura Curve
Lava Smartphone under 25000: ग्राहकों के लिए नया Lava Aura Curve लॉन्च कर दिया गया है. सोनी सेंसर, मिनी रियर डिस्प्ले और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों से पैक्ड ये फोन आपको ऑफलाइन मार्केट में मिलेगा.

Lava Aura Curve Launched: देसी हैंडसेट निर्माता कंपनी लावा ने ग्राहकों के लिए मिड रेंज सेगमेंट में इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट के पिछले हिस्से में एक मिनी डिस्प्ले दी गई है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. कंपनी ने बताया है कि इसका एंटूटू स्कोर 8,00,000 से ज्यादा है. इस मिड रेंज फोन में कंपनी ने 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी है और कंपनी का दावा है कि फोन को दो साल ओएस अपग्रेड और तीन साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
Lava Aura Curve Price in India
इस लावा स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23999 रुपए है. ये फोन आपको सिल्वर और ब्लू दो रंगों में मिल जाएगा. कंपनी ने इस हैंडसेट को ऑफलाइन मार्केट के लिए उतारा है और इस बात को कंफर्म किया है कि ये फोन ऑफलाइन लावा रिटेलर्स पर मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये फोन vivo T5 Lite 44W 5G, MOTOROLA g57 power 5G और OnePlus N6 5G जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा.
Lava Aura Curve Specifications
120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच फुल एचडी प्लस 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दी गई है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 16 के साथ उतारा गया है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल एआई रियर कैमरा सेटअप है, प्राइमरी कैमरा Sony IMX752 सेंसर से लैस है. फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दौरान मदद करेगा. रियर मिनी डिस्प्ले को रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे प्लेस किया गया है, इस डिस्प्ले पर टाइम, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और कस्टम मैसेज के नोटिफिकेशन दिखाई देंगे.
6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. दावा किया गया है कि फोन सिंगल चार्ज पर 660 मिनट तक यूट्यूब प्लेबैक देता है. मजबूती के लिए ये फोन MIL-STD-810H बिल्ड सर्टिफिकेशन के साथ आता है. डस्ट एंड स्पलेश रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें- सीक्रेट चैट्स को कर पाएंगे लॉक, OpenAI ने ChatGPT इस्तेमाल करने वालों को दिया ये नया फीचर