AI Impact Summit 2026: अब अंतरिक्ष में बनेगा भारत का AI डेटा सेंटर!
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेस टेक्नोलॉजी का नया युग शुरू होने जा रहा है. दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में भारतीय स्टार्टअप NeevCloud ने एक ऐसी तकनीक पेश की है, जो डेटा प्रोसेसिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है. कंपनी स्पेस कंपनी Agnikul Cosmos के साथ मिलकर अंतरिक्ष में देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है. यह डेटा सेंटर लो अर्थ ऑर्बिट में काम करेगा, जिससे डेटा ट्रांसफर की गति कई गुना बढ़ जाएगी और लागत भी कम होगी. कंपनी का दावा है कि जहां जमीन पर डेटा भेजने में 15-20 मिलीसेकंड लगते हैं, वहीं स्पेस से यह काम सिर्फ 2.5 मिलीसेकंड में हो सकेगा. यह सेंटर प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रहेगा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को कम करेगा. अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भारत ग्लोबल टेक रेस में बड़ी बढ़त हासिल कर सकता है.
More Videos
