8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च होगा Oppo K14 Plus 5G, डेट हुई कंफर्म
Upcoming Smartphone in India: अगले हफ्ते Oppo K14 Plus 5G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से ये कंफर्म होता है कि इस हैंडसेट को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. इसी के साथ फोन के खास फीचर्स भी कंफर्म हो गए हैं.

Oppo K14 Plus 5G Launch Date in India: ओप्पो अगले हफ्ते इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने K सीरीज में उतारे जाने वाले इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से माइक्रोसाइट भी बनाई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं. इस हैंडसेट को 29 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.
Oppo K14 Plus Specifications (कंफर्म)
फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ये ओप्पो स्मार्टफोन 8000 एमएएच की दमदार बैटरी से पैक्ड होगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट मिलेगा और कंपनी का कहना है कि इसका एंटूटू स्कोर 1 मिलियन से ज्यादा का है.
144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस फोन में 1.5K एमोलेड अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलेगी, ये फोन 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा. फोन के पिछले हिस्से में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, साथ में 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा सेंसर होगा. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा. फोन का कैमरा 4K अल्ट्रा क्लियर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
रैम, स्टोरेज, ओएस और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स
कस्टम स्किन की बात करें तो कलरओएस 16 पर काम करेगा, वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस डिवाइस को IP69K रेटिंग मिली हुई है. 8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल सपोर्ट मिलेगा, यानी आपको इस फोन में 16 जीबी तक रैम का फायदा मिलेगा. इसके अलावा फोटो, वीडियो और बाकी जरूरी चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.
फोन को कूल रखने के लिए इसमें सुपरकूल वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है. ये फोन 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा वॉल्यूम मोड मिलेगा.
ये भी पढ़ें- जल्द आ सकते हैं सस्ते वॉयस प्लान्स, TRAI ने दिया टेलीकॉम कंपनियों को आदेश