OPPO Reno 16 vs Reno 16c: कौन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जान लें दोनों में क्या है खास
OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16c प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में दमदार विकल्प बनकर सामने आए हैं. दोनों डिवाइस डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और AI फीचर्स के मामले में अलग-अलग खूबियां पेश करते हैं. जहां OPPO Reno 16 बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं OPPO Reno 16c कम कीमत में बड़ी बैटरी और शानदार वैल्यू ऑफर करता है.
OPPO Reno 16 vs Reno 16c: अगर आप 50,000 रुपये से 70,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16c आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन देखने में लगभग एक जैसे हैं और इनमें कई फीचर्स भी समान हैं. हालांकि, प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और कीमत जैसे कई अहम पहलुओं में दोनों के बीच बड़ा अंतर है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किस स्मार्टफोन पर पैसा खर्च करना ज्यादा समझदारी होगी.
कीमत में करीब 15,000 रुपये का अंतर
दोनों स्मार्टफोन की कीमत में बड़ा अंतर है. OPPO Reno 16 की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है, जबकि OPPO Reno 16c की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है. Reno 16 दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि Reno 16c तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है. अगर आपका बजट सीमित है, तो Reno 16c कम कीमत में कई प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराता है.
डिस्प्ले में किसे मिलेगा फायदा
डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं. दोनों में फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम, स्लिम डिजाइन और प्रीमियम लुक मिलता है. हालांकि, डिस्प्ले साइज में थोड़ा अंतर है. OPPO Reno 16 में 6.32 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Reno 16c में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में Reno 16 आगे है. इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 3,600 निट्स है, जबकि Reno 16c में यह 1,400 निट्स तक सीमित है. दोनों स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं.
कैमरे में किसका पलड़ा भारी
कैमरे के मामले में भी दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक समान हैं. दोनों में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. हालांकि, बड़ा अंतर अल्ट्रा-वाइड कैमरे में है. Reno 16 में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है, जबकि Reno 16c में केवल 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. दोनों स्मार्टफोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. अगर आपको फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का ज्यादा शौक है, तो Reno 16 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
परफॉर्मेंस और बैटरी
परफॉर्मेंस के लिहाज से दोनों स्मार्टफोन अलग हैं. OPPO Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है. AnTuTu बेंचमार्क में Reno 16 को करीब 14.58 लाख अंक मिले हैं, जबकि Reno 16c का स्कोर करीब 9.86 लाख रहा. इससे साफ है कि मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स चलाने में Reno 16 बेहतर प्रदर्शन करेगा. बैटरी की बात करें तो Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. दोनों स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16.1 पर चलते हैं. इनमें AI Snap Key, Mind Space, Mind Pilot, AI Voice Translation, AI Menu Translation, AI Scan और AI Bill Manager जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी दोनों स्मार्टफोन के लिए 5 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए
अगर आपका बजट ज्यादा है और आप बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा चाहते हैं, तो OPPO Reno 16 आपके लिए बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर आप कम कीमत में लगभग वही अनुभव चाहते हैं और आपके लिए लंबी बैटरी लाइफ ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो OPPO Reno 16c बेहतर वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है. यानी ज्यादा फीचर्स के लिए Reno 16 और बेहतर कीमत के लिए Reno 16c खरीदना समझदारी होगी.
यह भी पढ़ें: बैटरी स्टोरेज में कौन बनेगा किंग? इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर; रखें रडार पर
Latest Stories
सरकार का Meta को सख्त नोटिस, Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश
क्या आप भी पायरेटेड फिल्म करते हैं डाउनलोड? सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम; यूजर्स भी खतरे में
BAT-BMS और Epoch Li-ion ऐप्स पर सरकार का एक्शन, प्लेस्टोर से हटाने का दिया आदेश; एक क्लिक में रुक जाते थे ई-रिक्शा
