200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस हैरी पॉटर एडिशन को किस कीमत में उतारा गया है और इस हैंडसेट में 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा के अलावा और कौन-कौन सी खूबियां दी गई हैं, आइए जानते हैं.

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. याद दिला दें कि रियलमी 16 प्रो को जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था और यह हैंडसेट लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के तौर पर आया है. हैरी पॉटर एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही फीचर्स हैं लेकिन इसमें वार्नर ब्रदर्स की फैंटेसी फिल्मों से प्रेरित कॉस्मेटिक बदलाव हैं, जिसमें स्टाइलिश नैनो-एनग्रेव्ड मोटिफ्स और कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) थीम शामिल है.
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Price in India
इस रियलमी स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है, इस वेरिएंट के लिए 62999 रुपए खर्च करने होंगे. इस हैंडसेट की बिक्री कंपनी की साइट रियलमी डॉट कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर होगी.
कस्टमर्स को यह फोन कलेक्टिबल पैकेजिंग में मिलेगा, जो हॉगवर्ट्स-थीम वाला लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स है. इसमें एक हॉगवर्ट्स एक्सेप्टेंस लेटर और एक ट्रेन टिकट, हॉगवर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड और हॉगवर्ट्स लोगो और एक फोन पिन शामिल है.
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Specifications
इस हैरी पॉटर एडिशन में ब्राउन लेदर फिनिश है और इसका पिछला पैनल अर्गिल-टेक्सचर्ड है, जो विजार्ड के शतरंज जैसा दिखता है. इसके पीछे हॉगवर्ट्स क्रेस्ट सेंटर में है, साथ ही हैरी पॉटर वर्डमार्क भी है. यूज़र्स क्रेस्ट के आकार के 3D एम्बॉस्ड आइकन के साथ हैरी पॉटर से इंस्पायर्ड थीम एक्सेस कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, थीम स्टोर के आइकन में सॉर्टिंग हैट है, जबकि कैलकुलेटर ऐप ‘प्लेटफॉर्म नाइन एंड थ्री-क्वार्टर्स’ सिंबल से दिखाया गया है. इसमें और कस्टमाइज़ेशन के लिए हॉगवर्ट्स-थीम वाले वॉलपेपर भी हैं.
इस फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले है, ये फोन 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस रियलमी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स 5जी प्रोसेसर, साथ में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G615 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है. डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी66, आईपी68, आईपी69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है.
रियर में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दौरान मदद करेगा. 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.
ये भी पढ़ें- मिनी रियर डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G