9000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, ऐसे मिलेगी हजारों की छूट
Smartphone under 40000: अगर आप 40 हजार तक के बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं तो इस रेंज में अब Redmi Note 17 Pro की एंट्री हो गई है. ये फोन आपको बड़ी बैटरी, एमोलेड डिस्प्ले, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ मिलेगा.

Redmi Note 17 Pro को रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. खूबियों की बात करें तो इस हैंडसेट में 9000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6एस सीरीज का चिपसेट है. रेडमी का दावा है कि फोन को 6 साल सिक्योरिटी और चार साल ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे.
Redmi Note 17 Pro Price in India
इस प्रो स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 36999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है. इस रेंज में ये रेडमी स्मार्टफोन Vivo T5 5G, Realme P4 Power 5G और MOTOROLA Edge 70 Fusion को कड़ी टक्कर देगा.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा आप उठा पाएंगे. फोन की सेल 17 सितंबर से मी डॉट कॉम और अमेजन पर ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. ये फोन आपको पर्पल वाइब, क्लाउड ब्लू और स्टेल्थ ब्लैक रंग में मिलेगा.
Redmi Note 17 Pro Specifications
एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ये फोन हाइपरओएस 3 पर चलता है. फोन में 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है, ये हैंडसेट 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड स्क्रीन के साथ उतारा गया है. इस हैंडसेट में 3200 हर्ट्ज तक का टच सैंपलिंग रेट भी है. ये फोन वेट टच 2.0, एचडीआर10 प्लस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आपको मिलेगा.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी नोट 17 प्रो में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 4 ऑक्टा कोर चिपसेट मिलेगा. OIS सपोर्ट के साथ फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 67 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 9000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, ये फोन 22.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज भी सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें- 10000mAh बैटरी, 6 साल अपडेट्स और ₹5000 की छूट, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro Max