4 कैमरे, 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70 5G
Mobile under 25000: सैमसंग ने ग्राहकों के लिए Galaxy F70 5G को लॉन्च कर दिया है, ये फोन बड़ी बैटरी, चार कैमरे, एक्सीनॉस प्रोसेसर और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है.

Samsung Galaxy F70 5G Launched: सैमसंग की एफ70 सीरीज में एक नए स्मार्टफोन की एंट्री हो चुकी है, ये इस सीरीज का तीसरा फोन है. इससे पहले इस सीरीज में गैलेक्सी एफ70ई 5जी और गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी को उतारा जा चुका है, ये नया सैमसंग स्मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में मिलेगा. अहम खासियतों की बात करें तो ये फोन 5000 एमएएच बैटरी, एक्सीनॉस 1300 सीरीज चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से पैक्ड है.
Samsung Galaxy F70 5G Price in India
इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 22999 रुपए तय की गई है. फोन की सेल 20 अक्टूबर यानी कल से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी. लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को 17,999 रुपए में खरीद पाएंगे. ये हैंडसेट आपको विविड वॉयलेट और बोल्ड ब्लैक रंग में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में सैमसंग का ये लेटेस्ट 5जी मोबाइल realme P4R 5G, Vivo T4 Lite 5G और OPPO K13 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.
Samsung Galaxy F70 5G Specifications
डुअल सिम वाला ये सैमसंग स्मार्टफोन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ उतारा गया है. 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले इस फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल हुआ है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 1330 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी54 रेटिंग मिली हुई है.
फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.
फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. 25 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, यूएसबी टाइप सी, ब्लूटूथ, जीपीएस सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें- ये है 12GB रैम, 512GB स्टोरेज और 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, कीमत है 36999 रुपए