7 साल तक अपडेट, 4900mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 FE

Smartphone under 80000: सैमसंग ने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S26 FE को लॉन्च कर दिया है. ये फोन सिंगल वेरिएंट में उतारा गया है, कंपनी ने वादा किया है कि इस हैंडसेट को अगले 7 सालों तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट्स दिए जाएंगे.

सैमसंग स्मार्टफोन Image Credit: सैमसंग

Samsung Galaxy S26 FE Launched: सैमसंग ने S25 FE के अपग्रेड वर्जन S26 FE को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है, कंपनी के इस लेटेस्ट फैन एडिशन मॉडल में एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एक्सीनॉस प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 3x ऑप्टिकल जूम जैसी खूबियां मिलती हैं. कंपनी का दावा है कि फोन को 7 साल सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. इस हैंडसेट को डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग मिली हुई है.

Samsung Galaxy S26 FE Price in India

इस लेटेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जिसकी कीमत 79,999 रुपए है, इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. इस रेंज में ये फोन OPPO Find X9 और Realme GT 8 Pro जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा. इस फोन को आप ब्लूबेरी, Pistachio और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराना फोन देने पर 8000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा.

इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर के जरिए 30 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई और 3000 रुपए का एडिशनल अपग्रेल मिलेगा. कई बैंक कार्ड्स पर 7000 रुपए का कैशबैक या 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठाया जा सकता है. इस फोन को सैमसंग ई स्टोर से 18 महीने की बैंक ईएमआई ऑप्शन के जरिए खरीद पाएंगे.

Samsung Galaxy S26 FE Specifications

डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित वन यूआई 9 पर काम करता है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस हैंडसेट में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगी, ये फोन 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ मिलेगा.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग मोबाइल में एक्सीनॉस 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 3nm पर बेस्ड है. फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे दिए गए हैं, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर से लैस है. फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग के दौरान मदद करेगा.

ये फोन जेमिनी ओमिनी सपोर्ट करता है जो आपकी गैलरी में स्टोर फोटो और वीडियो को क्रिएट और एडिट करने में मदद करेगा. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6ई, 5जी, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ वर्जन 5.4 सपोर्ट मिलेगा. 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4900 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि 45 वॉट के चार्जर की मदद से 30 मिनट में फोन की बैटरी 69 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. ये फोन 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर जैसी खूबियों के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- बदल जाएगा आपका iPhone, आज से रोलआउट होगा iOS 27, चेक करें आपको अपडेट मिलेगा या नहीं?