बदल जाएगा आपका iPhone, आज से रोलआउट होगा iOS 27, चेक करें आपको अपडेट मिलेगा या नहीं?
आज से iOS 27 Update को रोलआउट किया जाएगा, अगर आप भी नए ओएस का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि किस टाइम अपडेट जारी किया जा सकता है. कौन-कौन से मॉडल्स को अपडेट मिलेगा, इसके अलावा नए ओएस को किस तरह से डाउनलोड करना है और सबसे जरूरी है कि नया ओएस कौन-कौन से फीचर्स के साथ आएगा? हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे.
Highlights
- 14 सितंबर से रोलआउट होगा नया आईओएस अपडेट.
- सेटिंग्स में मिलेगा डाउनलोड ऑप्शन.
- नए ओएस में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स.
Apple आज यानी 14 सितंबर से भारत और दुनिया भर में कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स के लिए iOS 27 Update को रोलआउट करेगा. इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को सबसे पहले WWDC 2026 के दौरान दिखाया गया था, पब्लिक रिलीज से पहले ये सॉफ्टवेयर कई डेवलपर और पब्लिक बीटा रिलीज से गुजर चुका है.
हम आज आपको बताएंगे कि नए अपडेट को कैसे डाउनलोड करना है, कौन-कौन से मॉडल्स को अपडेट मिलेगा और ये नया ओएस कौन-कौन से नए फीचर्स के साथ आपको मिलेगा.
iOS 27 को कब तक किया जाएगा रिलीज?
कंपनी ने रिलीज का सही समय नहीं बताया है, लेकिन पिछले बड़े iOS अपडेट आमतौर पर सुबह 10 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात को लगभग 10:30 बजे) से रोलआउट होने लगेगा. अपडेट उपलब्ध होने पर आपको डाउनलोड और इंस्टॉल का ऑप्शन दिखने लगेगा. ध्यान दें कि नए ओएस को डाउनलोड करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप जरूर लें और इस बात को भी सुनिश्चित करें कि फोन में बैटरी का लेवल 70 फीसदी से ज्यादा हो. कम बैटरी पर नए अपडेट को इंस्टॉल न करें.
iOS 27 Download: ऐसे करें नए ओएस को डाउनलोड
- फोन की सेटिंग्स में जाएं.
- इसके बाद General पर टैप करें.
- जनरल पर टैप करने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन को चुनें.
- अपडेट आने पर आपको नया ओएस दिखाई देगा.
- iOS 27 दिखने पर डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फ़ॉलो करें और iPhone के रीस्टार्ट होने का इंतजार करें.
iOS 27 Compatible iPhones
- iPhone 18 सीरीज (आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स)
- iPhone 17 सीरीज
- iPhone Duo
- iPhone 15 सीरीज
- iPhone 16 सीरीज
- iPhone 13 सीरीज
- iPhone 14 सीरीज
- iPhone 11 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज
- iPhone SE (3rd जेनरेशन 2022)
- iPhone SE (2nd जेनरेशन, 2020)
iOS 27 Features
एपल के इस नए ओएस में सबसे बड़ा बदलाव Siri AI के साथ हुआ है, अब आपको नए सिरी के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी ने डेडिकेटेड Siri ऐप को पेश किया है जो यूजर्स को बातचीत शुरू करने और पिछले इंटरैक्शन को फिर से देखने की सुविधा देता है. इसके अलावा इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि नए सिरी में एपल के फाउंडेशन मॉडल्स को गूगल के जेमिनी मॉडल्स के साथ मिलाया गया है. इसमें पर्सनल कॉन्टेक्स्ट कैपेबिलिटी मिलती है और इसका मतलब है कि यह ऐप्स से जानकारी निकाल सकता है और सपोर्टेड ऐप्स पर एक्शन कर सकता है.
एपल अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ विजुअल इंटेलिजेंस को भी बढ़ा रहा है. यूजर्स आईफोन के कैमरा ऐप के जरिए इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं ताकि ऑब्जेक्ट्स और सीन को एनालाइज कर सकें, जो वे देखते हैं उसके बारे में सिरी से सवाल पूछ सकें या जरूरी एक्शन कर सकें. विजुअल इंटेलिजेंस ऑन-स्क्रीन कंटेंट को भी एनालाइज़ कर सकता है.
iOS 26 के साथ पेश किए गए लिक्विड ग्लास इंटरफेस में एडिशनल कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिल रहे हैं. यूजर्स ट्रांसपेरेंट इंटरफेस एलिमेंट्स की इंटेंसिटी को एडजस्ट कर सकते हैं. इस बीच, फ़ोटोज, सफारी, वॉलेट और शॉर्टकट्स ऐप्स में और भी एपल इंटेलिजेंस फीचर्स हैं.
पैरेंटल कंट्रोल्स में बहुत से बदलाव किए गए हैं. इसमें आस्क टू ब्राउज, आस्क टू बाय, कॉन्टैक्ट अप्रूवल, टाइम अलाउंस और शेड्यूल शामिल हैं. दूसरे बदलावों में रीडिज़ाइन किया गया फोन ऐप, मैसेज और मेल में कॉन्टेक्स्ट के सुझाव, और सफारी की टॉपिक के हिसाब से टैब ऑर्गनाइज करने की एबिलिटी शामिल है.
ये भी पढ़ें- नहीं पड़ेगी किडनी बेचने की जरूरत! महंगे iPhone मॉडल्स को सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहे ये धांसू ऑफर्स
Latest Stories
नहीं पड़ेगी किडनी बेचने की जरूरत! महंगे iPhone मॉडल्स को सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहे ये धांसू ऑफर्स
Microsoft चीफ ने क्यों कहा-‘किसी काम का नहीं है AI’, दी बड़ी चेतावनी, यहां समझें क्या है मामला?
10000mAh बैटरी के साथ आएगा ये फोन, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 दमदार स्मार्टफोन्स
