नहीं पड़ेगी किडनी बेचने की जरूरत! महंगे iPhone मॉडल्स को सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहे ये धांसू ऑफर्स

iPhone की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, ऐसे में ट्रेड-इन एक ऐसा जरिया बन गया है जो फोन की कीमत को कम करने में मदद कर सकता है. रिटेलर सूत्रों ने बताया कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ 10 हजार रुपए तक का ट्रेन-इन बेनिफिट मिल रहा है.

आईफोन ऑफर्स Image Credit: एपल

Highlights

  • कीमत बढ़ने से महंगे हुए आईफोन.
  • कैशबैक का मिल रहा है फायदा.
  • एक्सचेंज बोनस और ईजी पेमेंट ऑप्शन्स की सुविधा.

भले ही Apple ने आईफोन 18 प्रो सीरीज और पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने के बाद कुछ मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी की है लेकिन कंपनी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत से बचाने के लिए ट्रेड इन (एक्सचेंज डिस्काउंट), बैंक कार्ड कैशबैक दे रही है जिससे फोन की कीमत को कम किया जा सके. इसके अलावा ईजी पेमेंट ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं जिससे कि ग्राहक ऑफर्स के बाद आसानी से अपने पसंदीदा मॉडल को खरीद पाएं.

ग्राहकों को आईफोन मॉडल्स की ज्यादा कीमतें परेशान कर रही हैं, लोग बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत भी कर रहे हैं. केवल यही नहीं, नए आईफोन मॉडल्स लॉन्च होने के बाद अब फिर से लोगों ने आईफोन खरीदने के लिए किडनी बेचने वाली मजाकिया वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं और वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि लेटेस्ट आईफोन अर्फोडेबल नहीं रहे हैं.

किस मॉडल पर कितने का कैशबैक?

मनीकंट्रोल के मुताबिक, रिटेल सोर्स का कहना है कि नए ऑफर के तहत ग्राहकों को iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo के साथ 7000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा, जबकि iPhone 17 की खरीद पर 5000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है. iPhone Air के साथ 4000 रुपए, iPhone 17e और iPhone 16 के साथ 3000 रुपए और iPhone 15 के साथ 2000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है.

एक्सचेंज का फायदा

कैशबैक के अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा फायदा भी मिलेगा, एक्सचेंज बेनिफिट आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर होगा. आईफोन डुओ और आईफोन 18 प्रो सीरीज के साथ 10 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और iPhone 17 के साथ 8 हजार रुपए तक एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा.

ईजी पेमेंट ऑप्शन्स की सुविधा

कस्टमर्स के लिए ईजी पेमेंट ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं, iPhone 17 के साथ 18 या 24 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, इसके अलावा बाकी आईफोन मॉडल्स के लिए भी अलग-अलग रीपेमेंट पीरियड के साथ फाइनेंसिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं.

इसके अलावा एक और ऑप्शन है और वो है Apple का iPhone for Life प्लान, जिसके तहत कस्टमर्स फोन की कीमत का 75 फीसदी 24 महीने की किश्तों में देते हैं और बाकी 25 फीसदी दो साल बाद देते हैं. यह प्लान बिना डाउन पेमेंट और 24 महीने की बिना ब्याज वाली EMI के साथ आता है.

iPhone 17 Price in India

आईफोन 17 की कीमत बढ़कर अब 99,900 रुपए से शुरू होती है जो पहले 82,900 रुपए थी. वहीं, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत भी पिछले मॉडल्स की तीलना 22फीसदी और 20 फीसदी ज्यादा है. 18 प्रो की कीमत 1,64,900 रुपए और 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू होती है. वहीं, आईफोन डुओ की कीमत 2,99,900 रुपए से शुरू होती है.

iPhone Air में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, इस फोन का 256GB और 512GB वेरिएंट्स की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं, जबकि इसका 1TB मॉडल 40.6 फीसदी बढ़कर 1,59,900 रुपए से 2,24,900 रुपए का हो गया है. iPhone 17e की कीमत 23.1 से 23.6 फीसदी तक बढ़ी है, जबकि iPhone 16 का 128 जीबी मॉडल 28.6 फीसदी महंगा होने के बाद अब 89,900 रुपए का मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Microsoft चीफ ने क्यों कहा-‘किसी काम का नहीं है AI’, दी बड़ी चेतावनी, यहां समझें क्या है मामला?