ग्राहकों को झटका! महंगे हुए iPhone 17, 17e और iPhone Air, यहां चेक करें नई कीमतें
आईफोन 18 प्रो और आईफोन डुओ के लॉन्च होते ही एपल ने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. तीनों ही मॉडल्स नई कीमत के साथ कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं.
Highlights
- एपल ने बढ़ाई 3 आईफोन मॉडल्स की कीमत.
- आईफोन 17, 17ई और एयर मॉडल हुए महंगे.
- नई कीमत एपल साइट पर हुई लाइव.
Apple Surprise and Shine इवेंट में iPhone Duo और iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने कुछ पुराने मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, इन तीनों ही मॉडल्स की कीमत में इजाफा हुआ है. नई कीमत के साथ तीनों ही फोन कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं.
कुछ महीनों पहले कंपनी ने कई डिवाइस की कीमतें बढ़ाई थी और अब तीन आईफोन मॉडल्स महंगे हो गए हैं. एपल के पूर्व CEO टिम कुक ने इस बात का संकेत दिया था कि रैम और स्टोरेज संकट ने कीमतों में बढ़ोतरी को जरूरी बना दिया है.
iPhone 17 Price in India
आईफोन 17 की कीमत अब 99,900 रुपए से शुरू होती है, इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. वहीं, इस फोन का 512 जीबी वाला टॉप वेरिएंट अब आप लोगों को 1 लाख 24 हजार 900 रुपए का मिलेगा.

याद दिला दें कि इस फोन को 82,900 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा गया था लेकिन अब इस फोन की कीमत 17000 रुपए बढ़ गई है.
iPhone Air Price in India
कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब एयर मॉडल का 256 जीबी वेरिएंट 1 लाख 49 हजार 900 रुपए का मिलेगा. 512 जीबी और 1 टीबी वाले मॉडल्स के लिए 1 लाख 74 हजार 900 रुपए और 2 लाख 24 हजार 900 रुपए खर्च करने होंगे.

याद दिला दें कि इस फोन को पिछले साल 1,19,900 रुपए, 1,39,900 रुपए और 1,59,900 रुपए में उतारा गया था.

iPhone 17e Price in India
एपल के इस सबसे सस्ते मॉडल का 256 जीबी वेरिएंट 79,900 रुपए और 512 जीबी मॉडल अब आपको 1,04,900 रुपए का मिलेगा. कंपनी के इस एंट्री लेवल फोन को मार्च में 64900 रुपए में उतारा गया था और इसका टॉप मॉडल 84900 रुपए में लॉन्च हुआ था.
ये भी पढ़ें- iOS 27 Update: कब मिलेगा अपडेट? यहां चेक करें कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स की पूरी लिस्ट
Latest Stories
iOS 27 Update: कब मिलेगा अपडेट? यहां चेक करें कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स की पूरी लिस्ट
50% बेहतर ANC और लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट, भारत में लॉन्च हुए Apple AirPods 5
Apple का सबसे महंगा iPhone भारत में लॉन्च, 4.50 लाख छू गई फोल्डेबल की कीमत!
