Galaxy S26 vs Pixel 10: Samsung का दमदार हार्डवेयर बनाम Google का AI दिमाग; जानें कौन पड़ेगा भारी?
Samsung और Google ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग सोच के साथ बाजार में उतरे हैं. Samsung ने Galaxy S26 सीरीज पेश की है, जिसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं.
Samsung Galaxy S26 vs Google Pixel 10: स्मार्टफोन की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ स्पीड या कैमरे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि AI सबसे बड़ा गेम चेंजर बन चुका है. इसी ट्रेंड के बीच Samsung और Google ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग सोच के साथ बाजार में उतरे हैं. Samsung ने Galaxy S26 सीरीज पेश की है, जिसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं.
वहीं Google का Pixel 10 पूरी तरह AI पर आधारित स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है. दोनों फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स देते हैं. लेकिन जहां Samsung हार्डवेयर और फीचर-रिच अनुभव पर फोकस करता है. ऐसे में यूजर्स के लिए यह समझना जरूरी है कि उनके लिए कौन सा फोन ज्यादा सही रहेगा.
कौन सा फोन बेहतर
Samsung Galaxy S26 और Google Pixel 10 दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, लेकिन इनकी सोच अलग है. Samsung अपने फोन में मजबूत हार्डवेयर और कई स्मार्ट फीचर्स देता है. वहीं Google अपने Pixel फोन को AI और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. Samsung Galaxy S26 की शुरुआती कीमत भारत में 87,999 रुपये है. वहीं Google Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है. यानी Pixel थोड़ा सस्ता विकल्प है.
| फीचर | Samsung Galaxy S26 | Google Pixel 10 |
|---|---|---|
| कीमत | ₹87,999 (256GB) | ₹79,999 (256GB) |
| स्क्रीन | 6.3 इंच FHD+ AMOLED, 1–120Hz | 6.3 इंच OLED, 60–120Hz |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 / Exynos 2600 | Google Tensor G5 |
| रैम | 12GB | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB / 512GB | 256GB |
| बैक कैमरा | 50MP + 12MP + 10MP (3x ज़ूम) | 48MP + 13MP + 10.8MP (5x ज़ूम) |
| फ्रंट कैमरा | 12MP | 10.5MP |
| बैटरी | 4,300mAh | 4,970mAh |
| चार्जिंग | 25W + वायरलेस + पावर शेयर | 30W + 15W वायरलेस |
| वाटर प्रोटेक्शन | IP68 | IP68 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 + One UI 8.5 | Android 16 |
| अपडेट | 7 साल सिक्योरिटी अपडेट | 7 साल OS + सिक्योरिटी अपडेट |
AI फीचर्स से लैस
Samsung Galaxy S26 में Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं. इसमें Now Brief, Now Nudge, Circle to Search और Bixby जैसे टूल्स शामिल हैं. इसके अलावा इसमें Wireless PowerShare और Knox सिक्योरिटी भी मिलती है, जिससे फोन ज्यादा सुरक्षित रहता है. दूसरी तरफ Google Pixel 10 में Tensor G5 चिप दी गई है, जो AI फीचर्स के लिए खास है.
इसमें Gemini Live, Magic Cue, Live Translate और Call Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के काम आसान बनाते हैं. कैमरे की बात करें तो Pixel 10 में 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो फोटोग्राफी के लिए बेहतर माना जाता है. साथ ही इसमें बड़ी बैटरी भी दी गई है.