Tata ने Maruti को पछाड़ा! 21,320 लोगों ने खरीद डाली ये कार, बनी नंबर 1

अगस्त में कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी, क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं? हम आज आपको पिछले महीने बिकी टॉप 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे, नंबर 1 पर Tata Motors की पॉपुलर गाड़ी है जिसने सेल्स के मामले में Maruti Suzuki की पॉपुलर गाड़ियों को भी पछाड़ दिया है.

टाटा एसयूवी Image Credit: टाटा मोटर्स

Best Selling Cars: नई गाड़ी खरीदने का प्लान तो पहले इस बात को जान लीजिए कि कौन-कौन सी गाड़ियों की मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है. हम आज आपको पिछले महीने अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकी गाड़ियों के बारे में बताएंगे, टॉप 5 में Tata Motors और Maruti Suzuki की ही गाड़ियां शामिल हैं.

ये हैं टॉप 5 गाड़ियां

पहले पायदान पर है ये कार: Gaadiwaadi के मुताबिक, पिछले महीने अगस्त 2026 में टाटा मोटर्स की पॉपुलर एसयूवी Tata Punch सबसे ज्यादा बिकी. इस एसयूवी की 21,320 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल अगस्त में इस गाड़ी की 10,704 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस गाड़ी की 99 फीसदी ग्रोथ हुई है.

दूसरे नंबर पर Maruti की ये गाड़ी: अगस्त 2026 में Wagon R की 20,180 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल अगस्त में इस कार की 14,552 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस हैचबैक की सेल्स में 39 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

तीसरे पायदान पर है ये हैचबैक: मारुति सुजुकी Swift की पिछले महीने 19,832 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इस कार की 12,385 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब इस हैचबैक की सालाना ग्रोथ 60 फीसदी बढ़ी है.

चौथे पायदान पर Maruti Suzuki Fronx: इस गाड़ी की पिछले महीने 18,730 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इस कार की 12,422 यूनिट्स बेची थी. सालाना ग्रोथ की बात करें तो इस कार की सेल्स में 51 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.

पांचवे नंबर पर है ये 7 सीटर: इस गाड़ी की पिछले महीने 18516 यूनिट्स बिकी थी, जबकि पिछले साल कंपनी ने 18,445 यूनिटस बेची थी.

ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N, Thar Roxx से XUV400 EV तक, इन 6 गाड़ियों पर 2.50 लाख तक का फायदा