टचस्क्रीन वाला पहला MacBook Pro हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Apple ने OLED डिस्प्ले और M5 प्रोसेसर के साथ पहले टचस्क्रीन MacBook Pro को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. भारतीय बाजार में टचस्क्रीन वाले मैकबुक की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं.

टचस्क्रीन मैकबुक प्रो Image Credit: एपल

Touchscreen MacBook Pro: एपल ने Pro and tell इवेंट में ग्राहकों के लिए PROLED XDR डिस्प्ले के साथ नए टचस्क्रीन मैकबुक प्रो को लॉन्च कर दिया है. इस मैकबुक की खासियत यह है कि ये टच जेस्चर सपोर्ट करता है, इसमें ओलेड डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा कंपनी ने स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें एम5 प्रो और एम5 मैक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है.

कंपनी का कहना है कि ये नया लैपटॉप ओलेड टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले से लैस है जिससे ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर रंग और वाइड व्यूइंग एंगल एक्सपीरियंस मिलता है. यह लैपटॉप एपल के मौजूदा प्रो लैपटॉप से ​​हल्का है. कंपनी के न्यूजरूम में एक पोस्ट में कंपनी ने वीडियो को शेयर किया है जिसमें स्क्रीन पर स्वाइप करते हुए दिखाया गया है.

Touchscreen MacBook Pro Price in India

एम5 प्रो चिप वाले नए टचस्क्रीन MacBook Pro के 14 इंच मॉडल की कीमत 3,49,900 रुपए और 16 इंच वेरिएंट की कीमत 4,09,900 रुपए है. कंपनी की एजुकेशन सेविंग ऑफर के साथ ये मॉडल्स 3,31,900 रुपए और 3,85,900 रुपए में मिलेंगे.

एम5 मैक्स चिप वाले नए टचस्क्रीन मैकबुक प्रो के 14 इंच वेरिएंट की कीमत 5,49,900 रुपए और 16 इंच वेरिएंट की कीमत 5,89,900 रुपए है. एजुकेशन स्कीम ऑफर के तहत ये मॉडल्स आपको 5,12,900 रुपए और 5,52,900 रुपए में मिल जाएंगे. बिक्री की बात करें तो लैपटॉप की सेल अगले महीने 9 नवंबर से शुरू होगी.

Apple MacBook Pro में क्या है नया?

एपल के प्रोफेशनल लैपटॉप में टचस्क्रीन सबसे बड़ा बदलाव है. यूजर डॉक्यूमेंट्स को स्क्रॉल कर सकते हैं, इमेज को जूम इन कर सकते हैं, डिस्प्ले पर ड्रॉ कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह फीचर प्रोफेशनल वर्कफ्लो को भी फायदा पहुंचाएगा, जिससे डिजाइनर 3D मॉडल के साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे और म्यूजिक प्रोड्यूसर अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर कंट्रोल एडजस्ट कर सकेंगे.

एपल ने टच इंटरैक्शन को ज्यादा नेचुरल बनाने के लिए इंटरफेस को रीडिजाइन किया है, साथ ही ट्रेडिशनल कीबोर्ड और ट्रैकपैड एक्सपीरियंस को बनाए रखा है. नए मैकबुक प्रो में डायनामिक आइडलैंड भी है, जो मैक में आईफोन का एक जाना-पहचाना फीचर लाता है. यह स्क्रीन के ऊपर से स्पॉटलाइट सर्च, लाइव एक्टिविटीज, म्यूजिक कंट्रोल और दूसरी जानकारी का एक्सेस देता है.

ओलेड डिस्प्ले का फायदा यह है कि स्क्रीन पर बढ़िया कंट्रास्ट और बेहतर कलर एक्यूरेसी मिलेगी. डिस्प्ले प्रो मोशन के जरिए 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिसमें एचडीआर कंटेंट के लिए 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है. रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर भी है.

परफॉर्मेंस

नए मॉडल M5 Pro और M5 Max चिप्स से पावर्ड हैं, जिन्हें वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI वर्कलोड जैसे मुश्किल कामों के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि प्रोसेसर में AI से जुड़े कामों को तेज करने के लिए उनके जीपीयू कोर में न्यूरल एक्सेलरेटर शामिल है. स्टोरेज 16TB तक जाती है, कंपनी का दावा है कि स्टोरेज स्पीड दोगुनी हो सकती है.

इसके अलावा रीडिजाइन किया गया थर्मल सिस्टम, बेहतर 6 स्पीकर ऑडियो सेटअप, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट, MagSafe 3 और एक हेडफोन जैक मिलता है. इसके अलावा तीन Thunderbolt 5 पोर्ट भी हैं.

बैटरी लाइफ को लेकर दावा

एपल का दावा है कि नया MacBook Pro 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है और 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है. रीडिजाइन किया गया नया टचस्क्रीन वाला मैकबुक प्रो पिछले मॉडल्स की तुलना हल्का है.

क्यों टचस्क्रीन रखती है मायने?

2010 में, स्टीव जॉब्स ने टचस्क्रीन लैपटॉप को एर्गोनॉमिक रूप से बहुत खराब बताया था. Apple ने बाद में टचबार के साथ एक्सपेरिमेंट किया, जो एक टच-सेंसिटिव स्ट्रिप है जिसने 2016 में पेश किए गए MacBook Pro मॉडल्स में फंक्शन कीज की जगह ली थी. हालांकि, कंपनी ने 2021 में रीडिजाइन किए फिजिकल फंक्शन कीज को वापस लाया और 2023 में टचबार को बंद कर दिया था.

ये भी पढ़ें- 123 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, ये है Reliance Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान