LTCG Tax और STT में बदलाव की तैयारी? शेयर बाजार निवेशकों को राहत मिलेगी, लौटेंगे FIIs!
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. सरकार ने इन टैक्स नियमों का दोबारा आकलन शुरू किया है और निवेशकों के साथ टैक्स एक्सपर्ट्स से भी राय ली जा रही है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FIIs की ओर से लगातार हो रही बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार पर टैक्स का असर भी चर्चा में है. मौजूदा टैक्स व्यवस्था भारतीय शेयरों को ग्लोबल बाजारों के मुकाबले कितना आकर्षक बनाती है, इस पर विचार किया जा रहा है. ऐसे में आगामी बजट में LTCG टैक्स और STT के नियमों में बदलाव की संभावना पर नजर रहेगी.
More Videos
