248 रुपए नहीं, Vi का 200 रुपए वाला रिचार्ज प्लान देता है ज्यादा डेटा का फायदा
Vi Prepaid Plan: क्या आपको पता है 200 रुपए या फिर 248 रुपए वाले वोडाफोन आइडिया प्लान में क्या फर्क है? हम आज इन दोनों ही प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बीच का अंतर आपको समझाने वाले हैं.

Vodafone Idea Recharge Plan: अगर आपके पास Vi कंपनी की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जान लीजिए कि कंपनी के 200 रुपए और 248 रुपए वाले प्लान में आखिर क्या फर्क है? हम आपको दोनों ही रिचार्ज प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे जिससे कि आप अपने लिए बढ़िया प्लान चुन पाएं.
Vi 200 Plan Details
200 रुपए खर्च करने पर आपको वोडाफोन आइडिया की ओर से 30 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा. 28 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान न ही कॉलिंग और न ही एसएमएस का फायदा देता है क्योंकि ये एक ओटीटी पास है जो आपकी ओटीटी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये प्लान जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, फैनकोड, चौपाल, लायंसगेट प्ले समेत 17 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है.
गौर करने वाली बात यह है कि ये प्लान Unlimited 5G का फायदा देता है, अगर आपके पास 5जी फोन है और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क वाले एरिया में हैं तो आपको अनलिमिटेड 5जी का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ आप 250 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देख पाएंगे.
Vi 248 Plan Details
वीआई का 248 रुपए वाला प्रीपेड प्लान केवल 6 जीबी हाई स्पीड डेटा देता है लेकिन ये प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है और न ही ये प्लान आपको कॉलिंग बेनिफिट देगा. इस प्लान के साथ भी आपकी ओटीटी जरूरतों को पूरा किया जाएगा.
ये प्लान वीआई मूवीज एंड टीवी के साथ 20 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है जैसे कि आपको इस रिचार्ज प्लान के साथ जी5, जियो हॉटस्टार, लायंसगेट प्ले, सोनी लिव, फैनकोड, चौपाल समेत कई ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा आप 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स को भी देख पाएंगे.
अंतर
कीमत में 48 रुपए का फर्क है, इसके अलावा 200 रुपए वाला प्लान 24 जीबी ज्यादा डेटा ऑफर करता है. कीमत और डेटा ही नहीं, बल्कि वैधता में भी आपको फर्क देखने को मिलेगा, 248 रुपए वाला प्लान ज्यादा वैलिडिटी देता है. ओटीटी बेनिफिट्स दोनों ही प्लान्स में लगभग एक समान हैं, अब ये आपको डिसाइड करना है कि आप ज्यादा डेटा चाहते हैं या फिर ज्यादा वैलिडिटी.
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये 3 नए फोन, लॉन्च से पहले ही फीचर्स हो गए कंफर्म