Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये 3 नए फोन, लॉन्च से पहले ही फीचर्स हो गए कंफर्म
Oppo F35, Vivo V80 के अलावा Oppo F35 Pro 5G को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, इन तीनों ही स्मार्टफोन्स की न केवल लॉन्च डेट बल्कि फोन में मिलने वाली खूबियां भी कंफर्म हो गई हैं. चलिए जानते हैं कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड होंगे और इन्हें लॉन्च के बाद किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा?
Highlights
- अगले हफ्ते लॉन्च होंगे तीन स्मार्टफोन.
- 5 अक्टूबर को ओप्पो एफ35 सीरीज होगी लॉन्च.
- वीवो वी80 भी अगले हफ्ते लॉन्च.
Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच, तीन नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. Oppo F35 Series के अलावा Vivo V80 को भी उतारा जाएगा, एफ35 सीरीज में दो नए फोन लॉन्च किए जाएंगे एफ35 और एफ35 प्रो. किस फोन को किस दिन और कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा, चलिए जानते हैं.
Oppo F35 5G Launch Date in India
इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट और अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे पता चलता है कि ये फोन लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बेचा जाएगा. कंपनी इसे ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट कह रही है, ये फोन 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.
फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट डेप्थ कैमरा मिलेगा. वहीं, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड नेचुरल का सेल्फी कैमरा भी है. फोन में एआई नाइट मोड, एआई पोर्ट्रेट ग्लो, एआई पोर्ट्रेट रीटचिंग और एआई पॉप-आउट जैसी खूबियां मिलेंगी.
Oppo F35 Pro 5G Launch Date in India
इस प्रो स्मार्टफोन को भी 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस हैंडसेट को भी ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट कहा जा रहा है. फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा मिलेगा. फोन में डुअल रियर फ्लैश लाइट, नया पोर्ट्रेट मोड, डुअल व्यू वीडियो, एआई पॉपआउट, फ्रंट एंड रियर 4K अल्ट्रा क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग (फ्रंट एंड रियर) की सुविधा मिलेगी. ये फोन भी लॉन्च के बाद आपको फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिलेगा.
Vivo V80 Launch Date in India
इस वीवो स्मार्टफोन को 6 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस हैंडसेट को सनराइज एंथम, हॉरिजन ब्लू और स्टैलर ब्लैक तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा. रियर में 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल ZEISS कैमरा सेंसर मिलेगा. हैंडसेट 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलेगा. 7200 एमएएच बैटरी मिलेगी जो 90 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगी.
ये भी पढ़ें- Airtel का तोहफा, इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिल रहा 150GB बोनस डेटा का फायदा
Latest Stories
न ऑर्डर किया, फिर भी घर पहुंचा पार्सल? Cancellation OTP बिल्कुल न दें, ऐसे हो रहा साइबर फ्रॉड
ट्रंप के आगे झुकी AI टेक कंपनियां, Zuckerberg समेत टेक दिग्गजों ने मानी ये बात 4 जरूरी बातें
Jio ने 10 साल पूरे होते ही दिया बड़ा तोहफा, 2G से 4G में अपग्रेड करें अपने फोन को
