Vi Voice Plans: लॉन्च हुए 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान्स, कीमत 179 रुपए से शुरू

Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए चार नए Voice Plans को लॉन्च किया है. इन प्लान्स की कीमत 179 रुपए, 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए है, ये प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं.

वीआई प्लान्स Image Credit: Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Vi Voice Plans: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए चार नए वॉयस प्लान्स को लॉन्च किया है. इस महीने के शुरुआत में एयरटेल ने भी तीन नए वॉयस प्लान्स को उतारा था. वीआई के चारों ही प्लान्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा देते हैं. सबसे सस्ते अर्फोडेबल पैक के साथ 25 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

अपने ऑर्डर में TRAI ने कहा कि कम इनकम वाले सब्सक्राइबर, खासकर भारत के ग्रामीण इलाकों में, ज्यादा सस्ते और कम समय वाले प्रीपेड प्लान से वंचित हो रहे हैं. इन प्लान्स की कीमत 179, 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए है. कंपनी ने चारों ही रिचार्ज प्लान्स को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है.

Vodafone Idea Voice Plans

Vi 179 Plan: 179 रुपए वाले प्लान के साथ 25 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है, कॉलिंग बेनिफिट के अलावा 300 एसएमएस भी मिलेंगे. इसके अलावा ये पैक यूजर्स को वीआई मूवीज एंड टीवी का भी फ्री एक्सेस देता है.

Vi 185 Plan: 185 रुपए वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस ही दिए जाते हैं लेकिन फर्क वैलिडिटी में है. ये प्लान आपको 28 दिन की वैधता के साथ मिलेगा. गौर करने वाली बात यह है कि इस प्लान के साथ आपको वीआई मूवीज एंड टीवी ऐप का एक्सेस नहीं मिलेगा.

Vi 203 Plan: इस वॉयस प्लान के साथ 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमस का फायदा मिलेगा. इस पैक के साथ भी वीआई मूवीज एंड टीवी का फ्री एक्सेस नहीं मिलेगा.

Vi 206 Plan: वोडाफोन आइडिया का ये प्रीपेड प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, साथ में 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देता है.

ट्राई ने दिया था कंपनियों को आदेश

यह प्लान्स TRAI के 21 सितंबर के अपने नोटिफिकेशन के एक महीने बाद आया है, जिसमें भारत में टेलीकॉम कंपनियों को टैरिफ कम करने के लिए खास तौर पर वॉयस और SMS के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) देने का आदेश दिया गया था, आदेश के अनुसार, STV की वैलिडिटी हर महीने की एक ही तारीख को रिन्यू होनी चाहिए, अगर किसी महीने में ऐसे रिन्यूअल की तारीख उपलब्ध नहीं है, तो रिन्यूअल की तारीख उस महीने की आखिरी तारीख होगा. TRAI ने कहा कि कम आय वाले कंज्यूमर, खासकर जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कम वैलिडिटी वाले STV की जरूरत होती है ताकि रिचार्ज की रकम उनके फाइनेंस पर बोझ न डाले.

ये भी पढ़ें- दो रियर कैमरे और 120Hz OLED डिस्प्ले, iPhone Air 2 की बैटरी भी होगी 11% बड़ी!