7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर, लॉन्च हुआ Vivo X500

Vivo X500 Launched: ग्राहकों के लिए वीवो की नई X500 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को मीडियाटेक प्रोसेसर, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 7500 एमएएच बैटरी और अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियों से पैक्ड है. आइए जानते हैं कि इस फोन की कीमत कितनी तय की गई है.

वीवो मोबाइल Image Credit: वीवो

Vivo X500 Launched: आज वीवो की एक्स500 सीरीज में इस नए फ्लैगशिप फोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस लेटेस्ट फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है. यह फ्लैगशिप फोन 7500 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा गया है, इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.

Vivo X500 प्राइस इन इंडिया

इस वीवो स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है, इस वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपए है. फोन की सेल वीवो की साइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर 3 दिसंबर से शुरू हो जाएगी.

Vivo X500 स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.59 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है. इस स्टैंडर्ड वर्जन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 3nm पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. 7500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है और ये फोन आपको 90 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Schedule Messages: खत्म हुआ बरसों का इंतजार, आ गया मैसेज शेड्यूल करने वाला फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल