Vivo X500 Series से Motorola Edge 70 Neo तक, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन
Upcoming Mobiles: अगले हफ्ते Motorola Edge 70 Neo के अलावा Vivo X500 Series को लॉन्च किया जाएगा. इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं.

Upcoming Smartphones in India: हर हफ्ते नए-नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होते हैं, अगले हफ्ते आप लोगों के लिए चार नए फोन आने वाले हैं. Vivo X500 Series में तीन नए फोन और Motorola Edge 70 Neo को अगले हफ्ते उतारा जाएगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स को कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा, आइए जानते हैं.
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च डेट इन इंडिया
मोटोरोला का ये अपकमिंग स्मार्टफोन अगले हफ्ते 24 नवंबर को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मोटोरोला फोन के लिए अलग से बनी माइक्रोसाइट से फोन में मिलने वाली खूबियों का पता चलता है.
इस मोटोरोला मोबाइल में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा इस हैंडसेट में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.8 इंच सुपर एचडी डिस्प्ले और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 3 चिपसेट मिलेगा.
फोन में जान फूंकने के लिए 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है और ये फोन 45 वॉट टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा. इस हैंडसेट में 7.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये फोन 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा. चार अलग- अलग रंगों में आने वाले इस फोन को कूल रखने के लिए वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा.
Vivo X500 Series लॉन्च डेट इन इंडिया
वीवो की इस अपकमिंग सीरीज में तीन नए फोन लॉन्च किए जा सकते हैं, Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max. इस सीरीज को अगले हफ्ते 26 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. वीवो की इस सीरीज को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Vivo X500 में 50 मेगापिक्सल ZEISS वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है, रियर में ZEISS प्रो लेवल अल्ट्रा सेंसिंग कैमरा, ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा. प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और ZEISS ट्रू डायनामिक प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Jio Plan: 448 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी, इस प्लान में मिलते हैं ये 4 फायदे