WhatsApp Schedule Messages: खत्म हुआ बरसों का इंतजार, आ गया मैसेज शेड्यूल करने वाला फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
WhatsApp Schedule Messages: यूजर्स सालों से व्हाट्सऐप पर मैसेज को शेड्यूल करने वाले फीचर का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब कंपनी ने करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म करते हुए फीचर को रोलआउट कर दिया है. इस फीचर को किस तरह से इस्तेमाल करना है और आप कितने दिन आगे तक मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे, आइए जानते हैं.

WhatsApp Schedule Messages: सालों से जिस दिन का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा था वो दिन आखिरकार आ ही गया, व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए मैसेज को शेड्यूल करने की सुविधा को ऐप में जोड़ दिया है. इसका मतलब ये है कि अब आपको किसी दोस्त, रिश्तेदार या फिर किसी खास को जन्मदिन पर विश करने के लिए 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं, आप मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे और आपके तय किए हुए समय पर मैसेज खुद-ब-खुद सेंड हो जाएगा. ये फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, फीचर को इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से अपडेट करें.
ऑफलाइन हैं तो भी डिलीवर हो जाएगा आपका मैसेज
मेटा के मालिकाना हक वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कहा कि यह फीचर अकेले बातचीत और ग्रुप चैट दोनों में काम करता है. इससे यूजर्स थर्ड-पार्टी ऐप या रिमाइंडर पर निर्भर हुए बिना पहले से मैसेज प्लान कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि शेड्यूल किए गए मैसेज अपने आप डिलीवर हो जाएंगे, भले ही भेजने वाला चुने हुए समय पर ऑफलाइन ही क्यों न हो.
कंपनी ने किया कंफर्म
व्हाट्सऐप काफी समय से Android और iOS पर कुछ बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. शेड्यूल्ड मैसेज फीचर की घोषणा ऑफिशियल X अकाउंट के जरिए भी की गई है. इस फीचर से, यूजर्स मैसेज लिख सकते हैं और चुन सकते हैं कि वे इसे कब डिलीवर करना चाहते हैं.
WhatsApp Schedule Messages का ऐसे करें इस्तेमाल
मैसेज को शेड्यूल करने के लिए मैसेज लिखें और फिर सेंड बटन को कुछ सेकंड्स तक दबाएं. शेड्यूल फीचर आपके सामने आ जाएगा और आपसे पूछा जाएगा कि आपको किस तारीख के लिए मैसेज को शेड्यूल करना है. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि आप अगर अभी मैसेज शेड्यूल करते हैं तो अगले 10 मिनट बाद का ही मैसेज शेड्यूल होगा.
इसके अलावा आज का दिन और अगले 14 दिन तक शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है यानी अभी शुरुआत में ये फीचर कुल 15 दिन मैसेज शेड्यूल की सुविधा ऑफर करेगा.
शेड्यूल्ड मैसेज टेक्स्ट, लिंक, फोटो और वीडियो को सपोर्ट करते हैं और WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होंगे. हालांकि, यह फीचर डॉक्यूमेंट्स के लिए काम नहीं करता है, एक बार डिलीवरी का समय चुनने के बाद, मैसेज अपने आप भेज दिया जाता है. भेजने वाले को तय समय आने पर व्हाट्सऐप खुला रखने या अपना फोन इंटरनेट से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी.
यूजर डिलीवर होने से पहले शेड्यूल किए गए मैसेज को भी देख सकते हैं. चैट जानकारी स्क्रीन में एक खास सेक्शन पेंडिंग मैसेज की लिस्ट बनाता है, जिससे यूज़र प्लान बदलने पर उन्हें डिलीट कर सकते हैं. यह फीचर ग्रुप चैट में भी खास तरह से काम करता है.
ये भी पढ़ें- Jio Happy New Year Offer: अनलिमिटेड डेटा, OTT और क्लाउड स्टोरेज का फायदा, यूजर्स की मौज