AC नहीं… पुराना कूलर करेगा कमाल! ₹5 में मिलेगी शिमला जैसी कूलिंग, आज ही करें ये 4 काम

गर्मी बढ़ते ही पुराने कूलर अक्सर बेअसर लगने लगते हैं और लोग उन्हें कबाड़ में बेचने का सोचने लगते हैं. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आपका पुराना कूलर भी AC जैसी ठंडी हवा दे सकता है. सिर्फ बर्फ, नमक और सही इस्तेमाल की मदद से कूलर की कूलिंग को कई गुना बेहतर बनाया जा सकता है और इसमें बहुत ही कम खर्च आते हैं.

How to Cool Room in Summer Image Credit: symphony

How to Cool Room in Summer: गर्मी बढ़ते ही लोग अपने पुराने कूलर को बेकार समझने लगते हैं. कई लोगों को लगता है कि अब यह ठंडी हवा नहीं देता, इसलिए इसे कबाड़ में बेच देना ही बेहतर है. लेकिन सच यह है कि कूलर खराब नहीं होता, बल्कि उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता. अगर कुछ आसान बदलाव कर दिए जाएं तो पुराना कूलर भी तेज गर्मी में बढ़िया ठंडी हवा दे सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. केवल 5 रुपये से भी कम खर्च करके आप अपने कूलर से AC जैसी हवा पा सकते हैं.

कूलर को हमेशा छांव में रखें

अगर कूलर सीधे धूप में रखा होगा तो उसका पानी जल्दी गर्म हो जाएगा. जब पानी गर्म रहेगा तो कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाएगा. इसलिए कोशिश करें कि कूलर हमेशा छांव वाली जगह पर रखा जाए. अगर घर में ऐसी जगह नहीं है तो ऊपर शेड या कपड़े की मदद से धूप रोकने का इंतजाम करें.

पुरानी घास हटाकर लगाएं Honeycomb Pads

पुराने कूलर में लगी घास समय के साथ खराब हो जाती है और हवा सही तरीके से ठंडी नहीं हो पाती. ऐसे में पुराने पैड हटाकर Honeycomb Pads लगाना बेहतर रहेगा. ये पैड पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखते हैं और हवा भी ज्यादा कूल बनाते हैं. इससे पुराने कूलर की परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो सकती है.

बर्फ डालते ही बदल जाएगी हवा

कूलर के टैंक में पानी भरने के बाद उसमें फ्रिज की बर्फ डाल दें. इससे पानी तुरंत ठंडा हो जाएगा. जब मोटर इसी ठंडे पानी को पैड्स तक पहुंचाएगी तो सामने से आने वाली हवा काफी ठंडी महसूस होगी. यह तरीका खासकर दोपहर की तेज गर्मी में बहुत असरदार साबित हो सकता है. लेकिन पानी को ठंडा बनाए रखना चुनौती पूर्ण हो सकता है. इसके लिए आपको हर दिन 5 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे.

5 रुपये का नमक करेगा कमाल

अगर आप चाहते हैं कि पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहे तो बर्फ वाले पानी में 3 से 4 चम्मच नमक मिला दें. नमक पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करता है बर्फ को जल्दी पिघलने में से रोकता है . इससे बर्फ जल्दी नहीं पिघलती और कूलर लगातार ठंडी हवा देता रहता है. नमक का खर्च भी बहुत कम आता है, लेकिन इसका असर काफी अच्छा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: AC Blast से बढ़ा खतरा, घर में रखें ये 2 फायर सेफ्टी टूल्स; तुरंत आग से मिलेगी सेफ्टी, जानें कीमत

Latest Stories

पेशावरी से लेकर जोधपुरी तक, शेरवानी के कितने हैं स्टाइल? जानें हर डिजाइन की खासियत और कीमत

3, 4 और 5 STAR होटल में क्या होता है फर्क?, कौन तय करता है रेटिंग; जानें सुविधाओं और किराए का पूरा गणित

लैपटॉप चार्जर की इस छोटी काली गांठ में छिपा है बड़ा साइंस! 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका असली काम

टीवी रिमोट के 5 नंबर पर डॉट क्यों होता है? पीछे छिपी है ऐसी साइंस, जिसे जानकर आप भी कहेंगे- कमाल है!

इंडिगो में पावर बैंक ले जाना पड़ा भारी, ब्लास्ट में 5 घायल; जानें फ्लाइट में कौन-सी चीजें ले जाना है मना, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में चालान के बदले नियम, कोर्ट जाने से पहले देना होगा 50% जुर्माना, डिफॉल्ट किया तो नहीं होंगे ये काम