AC Blast से बढ़ा खतरा, घर में रखें ये 2 फायर सेफ्टी टूल्स; तुरंत आग से मिलेगी सेफ्टी, जानें कीमत

एसी ब्लास्ट जैसी घटनाओं को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही तैयारी से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. Fire Extinguisher Ball आग लगते ही उसे तुरंत कंट्रोल करने में मदद करता है, जबकि हीट डिटेक्टर पहले ही खतरे की चेतावनी देकर आपको समय दे देता है.

आग से कैसे काबू पाएं

Fire Extinguisher Ball: आजकल बढ़ती गर्मी के साथ एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी सामने आ रहा है, एसी फटने और आग लगने की घटनाएं. बहुमंजिला इमारतों में ऐसी आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आग तेजी से फैलती है और समय पर कंट्रोल करना चुनौती बन जाता है.

ऐसे में अगर घर में पहले से सही सेफ्टी टूल्स मौजूद हों, तो बड़ी दुर्घटना को काफी हद तक रोका जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे दो जरूरी टूल्स के बारे में, जो आग लगने की स्थिति में तुरंत काम आते हैं और नुकसान को कम करने में मदद करते हैं.

Fire Extinguisher Ball

Fire Extinguisher Ball एक हल्का और गोल आकार का फायर सेफ्टी डिवाइस है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती है. जैसे ही यह आग के संपर्क में आता है, यह 3 से 5 सेकंड के अंदर एक्टिव होकर आग बुझाने वाला केमिकल छोड़ देता है.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे सीधे आग में फेंका जा सकता है या फिर हाई-रिस्क जगहों—जैसे किचन, इलेक्ट्रिकल पैनल या एसी यूनिट के पास पहले से रखा जा सकता है. आग लगते ही यह अपने आप एक्टिव हो जाता है और लगभग 3 क्यूबिक मीटर क्षेत्र में आग को कंट्रोल कर सकता है.

क्या होता है इसके अंदर ?

Fire Extinguisher Ball के अंदर ड्राई केमिकल फायर एक्सटिंग्विशिंग एजेंट होता है, जिसे Mono Ammonium Phosphate (MAP 90) कहा जाता है, और यह एक प्लास्टिक शेल में बंद रहता है.

कैसे काम करता है?

  • जब आग लगती है, तो Fire Ball तुरंत हीट और फ्लेम को पहचान लेता है.
  • आग के संपर्क में आने के 3 से 5 सेकंड के अंदर यह तेज आवाज के साथ फटता है.
  • इसके बाद यह नॉन-टॉक्सिक ड्राई पाउडर छोड़ता है, जो लगभग 3 क्यूबिक मीटर क्षेत्र में आग को बुझा देता है.
  • इसमें किसी इंसान के ऑपरेशन की जरूरत नहीं होती, न पिन खींचनी होती है, न पाइप पकड़ना होता है.
  • इसे एक तरह से “सेफ्टी फायर ग्रेनेड” कहा जा सकता है, जो हल्का, तेज और खुद से एक्टिव होने वाला होता है.

कहां इस्तेमाल करें?

Fire Ball उन जगहों पर ज्यादा उपयोगी है जहां आग लगने का खतरा अधिक होता है—
घर और किचन, ऑफिस और सर्वर रूम, गाड़ियां, गोदाम और फैक्ट्री, बैटरी बैंक और सोलर इन्वर्टर रूम, तथा ज्वलनशील सामान रखने वाली जगहें.

कितनी है कीमत?

Fire Extinguisher Ball ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगभग 500 रुपये प्रति पीस के हिसाब से मिलता है. वहीं, कुछ शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इसे थोक में खरीदने पर कीमत कम हो जाती है. उदाहरण के लिए, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 8 बॉल का पैक करीब 4,349 रुपये में उपलब्ध है.

आग लगने से पहले चेतावनी

पहले आग का पता लगाने के लिए हीट डिटेक्टर मुख्य रूप से ऑफिस या कमर्शियल जगहों पर लगाए जाते थे, लेकिन एसी से जुड़ी आग की घटनाएं बढ़ने के बाद अब इसकी जरूरत घरों में भी महसूस होने लगी है. हीट डिटेक्टर एक ऐसा फायर सेफ्टी डिवाइस है, जो तापमान में अचानक वृद्धि या तय सीमा तक पहुंचने पर अलार्म देता है. आमतौर पर यह फिक्स्ड तापमान पर एक्टिव होता है या फिर अगर तापमान बहुत तेजी से बढ़े (जैसे 8°C प्रति मिनट), तो तुरंत चेतावनी देता है.

यह खासतौर पर उन जगहों के लिए बेहतर है जहां स्मोक डिटेक्टर बार-बार गलत अलार्म देते हैं, जैसे किचन. इसकी कीमत 700 रुपये से 1100 रुपये के बीच में है. जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितनी बार कट सकता है चालान? जानिए क्या कहता है कानून और ट्रैफिक नियम; यहां चेक करें डिटेल्स