TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कब लगेगी अगली Lok Adalat 2026? इस तारीख को मिलेगा सस्ते में चालान निपटाने का मौका

National Lok Adalat 2026 Next Date: पुराना चालान सस्ते में निपटाने का एक और आखिरी मौका मिलेगा. अगले महीने इस साल की आखिरी लोक अदालत लगेगी जिसमें आपका चालान माफ या कम पैसों में निपट सकता है.

लोक अदालत डेट Image Credit: Magnific/File Photo

लंबे समय से आपका भी Traffic Challan पेंडिंग है जिसे आप कम पैसों में निपटाना चाहते हैं तो आपके पास एक लास्ट चांस अब भी बाकी है. हर कोई यही जानना चाहता है कि अब अगली Lok Adalat 2026 किस दिन लगेगी? इस सवाल का जवाब है-दिसंबर, अगले महीने आपको एक आखिरी मौका मिलेगा. लोक अदालत 2026 का फायदा यह है कि इस दिन कोर्ट जाकर आप चालान माफ या फिर कम पैसों में निपटा सकते हैं.

National Lok Adalat 2026 Next Date

साल में चार बार लोक अदालत लगनी थी जिसमें से तीन बार लोक अदालत का आयोजन किया जा चुका है. पहली लोक अदालत 14 मार्च, दूसरी लोक अदालत 9 मई 2026, तीसरी लोक अदालत सितंबर में लगी थी और अब अगली और चौथी लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को लगेगी.

(फोटो-dslsa delhi/इंस्टाग्राम)

Lok Adalat 2026 लगने से पहले करना होता है ये जरूरी काम

शनिवार, 12 दिसंबर 2026 को अगर आप भी लोक अदालत जाने का सोच रहे हैं तो 12 तारीख से कुछ दिन पहले ऑनलाइन टोकन मिलने लगेगा. टोकन लेने पर आपको पूछा जाता है कि आप कितने बजे जाना जाता है. अप्वाइंटमेंट लेने पर आपको इसका प्रिंट आउट लेकर कोर्ट पहुंचना होता है क्योंकि इसमें कई जरूरी जानकारी होती है जैसे कि आपका चालान मोटर व्हीकल एक्ट की किस धारा के तहत कटा है, किस दिन कटा है. 12 दिसंबर से पहले किस दिन से टोकन मिलने लगेगा, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.

अप्वाइंटमेंट स्लिप में दिए कोर्ट नंबर में पहुंचकर आपको स्लिप सबमिट करनी होती है और फिर आपके नंबर के हिसाब से आपको बुलाया जाता है और बताया जाता है कि आपको कितने पैसे चुकाने हैं. ट्रैफिक चालान का अमाउंट भरने के बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिसके नीचे लिखा होता है कि 30 दिन में आपका चालान सेटल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- 9.30 घंटे में पूरा होगा 760KM का सफर, वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, ये है टाइमिंग