Scorpio Lifestyler से BE 07 तक, जून 2027 तक महिंद्रा लॉन्च करेगी ये 4 नए मॉडल्स!
2027 में महिंद्रा की चार नई गाड़ियां आने वाली हैं, Mahindra Scorpio Lifestyler, Mahindra Vision S के अलावा Mahindra BE 07 (ईवी) और Mahindra XEV 9e के अपडेटेड मॉडल को उतारा जा सकता है. इन चारों ही मॉडल्स को जून 2027 तक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है.
Highlights
- जून 2027 तक महिंद्रा लाएगी 4 गाड़ियां.
- नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और पिकअप ट्रक शामिल.
- नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी महिंद्रा विजन एस.
Upcoming Mahindra Cars: महिंद्रा ने इस बात को कंफर्म किया है कि जून 2027 तक 4 नए मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा. इन 4 नए लॉन्च में एक बिल्कुल नया मॉडल होगा जो NU IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. इसके अलावा एक इलेक्ट्रिक गाड़ी, एक पिकअप ट्रक और एक मौजूदा मॉडल का अपडेट होगा.
Mahindra Scorpio Lifestyler
कंफर्म किए गए मॉडल्स में से एक महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप ट्रक है. कंपनी इसके एक्सटीरियर डिजाइन को दिखा चुकी है और कंफर्म किया है कि अप्रैल 2027 में ये पिकअप ट्रक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस पिकअप ट्रक में इंजन ऑप्शन्स स्कॉर्पियो N जैसे होने की उम्मीद है, इसका मतलब है कि यह 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकता है,
महिंद्रा ने पहले ही इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इस ट्रक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपए से कम होगी. यह पिकअप ट्रक Isuzu V Cross और Toyota Hilux को टक्कर देगा.
Mahindra Vision S (नए NU IQ प्लेटफॉर्म)
कारदेखो के मुताबिक, प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि ये गाड़ी नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. विजन S को कई बार प्रोडक्शन फॉर्म में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. विजन एस में बॉक्सी-SUV डिजाइन और मॉडर्न लाइटिंग एलिमेंट हैं. इसके पेट्रोल और डीजल ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है. विजन एस के 2027 में कभी भी बिक्री के लिए आने की उम्मीद है.
Mahindra BE 07
महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक गाड़ी को शार्प लुकिंग डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में प्रोडक्शन फॉर्म में स्पॉट किया गया है, स्पॉट हुए मॉडल में एंगुलर DRLs और टेल लैंप देखने को मिले हैं.
महिंद्रा की बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह BE 07 भी एक शार्प डिजाइन, फीचर-लोडेड केबिन और कई बैटरी ऑप्शन्स के साथ आएगी. यह देखना बाकी है कि क्या महिंद्रा इसमें टाटा हैरियर ईवी से सीधे मुकाबले के लिए ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन देगी या नहीं.
खास बात यह है कि महिंद्रा 2027 के शुरुआत तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन को मौजूदा 8000 यूनिट प्रति महीने से बढ़ाकर लगभग 12,000 यूनिट प्रति महीने कर देगी, जिससे न केवल BE 07 के प्रोडक्शन को सपोर्ट मिलेगा बल्कि महिंद्रा XEV 9S सहित मौजूदा मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड भी कम होगा.
Mahindra XEV 9e का अपडेटेड वर्जन
इस लिस्ट में आखिरी मॉडल एक प्रोडक्ट रिफ्रेश है और हालांकि इसके बारे में डिटेल्स कम हैं. उम्मीद है कि यह महिंद्रा XEV 9e का अपडेटेड मॉडल होगा, जिसे 8 दिसंबर 2026 को लॉन्च किया जाना चाहिए. BE 6 और XEV 9e दोनों ने नवंबर 2024 में डेब्यू किया था और अगस्त 2026 में BE 6 Sporteq के रूप में मॉडल को अपडेट मिला है.
अगर XEV 9e को रिफ्रेश किया जा रहा है तो उम्मीद है कि इसमें नए वेरिएंट, कलर, स्पेशल एडिशन और 70kWh बैटरी पैक ऑप्शन भी आ सकता है. महिंद्रा XEV 9e के साथ Sporteq नाम भी जुड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- ‘चाइनीज डिफेंडर’ बनाकर कानूनी पचड़े में फंसी BYD! JLR ने लगाया डिजाइन चोरी का आरोप
Latest Stories
‘चाइनीज डिफेंडर’ बनाकर कानूनी पचड़े में फंसी BYD! JLR ने लगाया डिजाइन चोरी का आरोप
TVS Ntorq 150 का स्पेक्ट्रल ग्रीन वेरिएंट लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है 0 से 60 की रफ्तार
ग्राहकों को झटका, i20 के बाद अब Hyundai की ये गाड़ी हुई 6000 रुपए तक महंगी!
