एक दिन में कितनी बार कट सकता है चालान? जानिए क्या कहता है कानून और ट्रैफिक नियम; यहां चेक करें डिटेल्स

अगर आपने एक दिन में कोई नियम तोड़ा, तो क्या आपका बार-बार चालान कट सकता है. कई लोग मानते हैं कि एक बार चालान कट गया तो उसी गलती के लिए दोबारा जुर्माना नहीं लगेगा. जबकि कुछ लोग सोचते हैं कि हर बार पकड़े जाने पर चालान कट सकता है. असल में कानून क्या कहता है, इसे समझना जरूरी है ताकि आप बेवजह जुर्माने से बच सकें.

चालान Image Credit: freepik

Traffic Rule: ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आपने एक दिन में कोई नियम तोड़ा, तो क्या आपका बार-बार चालान कट सकता है. कई लोग मानते हैं कि एक बार चालान कट गया तो उसी गलती के लिए दोबारा जुर्माना नहीं लगेगा.

जबकि कुछ लोग सोचते हैं कि हर बार पकड़े जाने पर चालान कट सकता है. असल में कानून क्या कहता है, इसे समझना जरूरी है ताकि आप बेवजह जुर्माने से बच सकें. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस को कुछ खास अधिकार दिए गए हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाता है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरा नियम.

क्या कहता है कानून

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 115 के तहत ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग को यह अधिकार है कि वे किसी खास इलाके में कुछ वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति इस नियम को तोड़ता है, तो उस पर ₹2000 तक का चालान लगाया जा सकता है.

एक दिन में कितनी बार कटेगा चालान

TOI के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति का एक बार चालान कट चुका है, तो उसी गलती के लिए उसी दिन दोबारा चालान नहीं काटा जा सकता. यानी अगर आपने ऑड-ईवन नियम तोड़ा और एक बार जुर्माना भर दिया, तो उसी नियम के लिए आपको दोबारा चालान नहीं किया जाएगा.

कब लग सकता है दूसरा चालान

हालांकि, अगर आप किसी और नियम का उल्लंघन करते हैं, तो आपके ऊपर दूसरा चालान लगाया जा सकता है. जैसे कि अगर आपने नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी की या सीट बेल्ट नहीं लगाई, तो अलग से जुर्माना लगेगा. किसी भी नियम को लागू करने से पहले राज्य सरकार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करना होता है. इसके साथ ही सड़कों पर सही जगहों पर ट्रैफिक साइन भी लगाने जरूरी होते हैं, ताकि लोगों को नियम की जानकारी मिल सके.

लागू करने में चुनौतियां

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कुछ इलाकों में इन नियमों को लागू करना मुश्किल हो सकता है, खासकर जहां ट्रैफिक ज्यादा होता है. इसके अलावा ई-चालान सिस्टम में भी बदलाव करना पड़ता है, जिससे सही तरीके से चालान किया जा सके. अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो चालान से बच सकते हैं. एक ही गलती के लिए एक दिन में बार-बार चालान नहीं कटता, लेकिन अलग-अलग नियम तोड़ने पर आपको कई बार जुर्माना देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: नहीं संभल रहा रुपया! RBI के हस्तक्षेप के बावजूद रिकॉर्ड लो पर, एशियाई करेंसी में सबसे खराब प्रदर्शन