Dessert vs Tower कूलर में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, खासियत और कौन बचाएगा बिजली बिल

गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए एयर कूलर एक किफायती विकल्प बन जाता है. लेकिन सवाल ये है कि डेजर्ट कूलर लें या टावर कूलर? दोनों ही ठंडी हवा देते हैं, मगर उनकी क्षमता, बिजली खपत और इस्तेमाल अलग होता है. सही चुनाव आपके कमरे के आकार और जरूरत पर निर्भर करता है.

Desert cooler vs tower cooler Image Credit: Canva/ Money9

Desert cooler vs tower cooler: भीषण गर्मी के बीच घर को ठंडा रखना आज एक बड़ी जरूरत बन गया है. ऐसे में अगर आप AC नहीं खरीदते हैं, तो एयर कूलर एक किफायती और असरदार विकल्प माना जाता है. लेकिन बाजार में मौजूद डेजर्ट कूलर और टावर कूलर के बीच सही चुनाव करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. दोनों ही कूलर पानी के जरिए हवा को ठंडा करते हैं, लेकिन उनकी क्षमता और इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तय होता है. आइए समझते हैं कि आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा.

कूलिंग पावर: किसमें ज्यादा ताकत?

अगर बात करें ठंडक की तो डेजर्ट कूलर इस मामले में आगे है. इसमें बड़े फैन और मोटे कूलिंग पैड होते हैं, जो ज्यादा हवा खींचकर पूरे कमरे को तेजी से ठंडा कर देते हैं. यह बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया के लिए बेहतर होता है. वहीं टावर कूलर सीमित जगह के लिए बना होता है. यह एक दिशा में ठंडी हवा देता है, जिससे सामने बैठने पर तो ठंडक अच्छी मिलती है, लेकिन पूरे कमरे को जल्दी ठंडा नहीं कर पाता.

बिजली की खपत: कौन बचाए ज्यादा बिल?

बिजली की खपत के मामले में टावर कूलर ज्यादा किफायती साबित होता है. इसका आकार छोटा होता है और इसमें ब्लोअर इस्तेमाल होता है, जिससे बिजली कम खर्च होती है. दूसरी तरफ डेजर्ट कूलर में बड़े फैन चलते हैं, जिससे बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है. हालांकि, यह अभी भी AC के मुकाबले काफी सस्ता ऑप्शन है.

आपके कमरे के लिए कौन सही?

अगर आपका कमरा बड़ा है और वहां अच्छी वेंटिलेशन (हवा का आना-जाना) है, तो डेजर्ट कूलर बेहतर रहेगा. इसे खिड़की के पास रखने से ज्यादा फायदा मिलता है और कमरे में नमी भी नहीं बढ़ती. वहीं छोटे कमरे, बेडरूम या फ्लैट के लिए टावर कूलर अच्छा विकल्प है. यह कम जगह घेरता है और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है.

इस्तेमाल और सुविधा: किसमें ज्यादा आराम?

  • डेजर्ट कूलर ज्यादा जगह लेता है और पानी भरने की क्षमता भी ज्यादा होती है, जिससे इसे बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • टावर कूलर हल्का, स्टाइलिश और आसान मूवमेंट वाला होता है, जिससे यह छोटे घरों और ऑफिस के लिए सुविधाजनक बनता है.

कितनी होती है कीमत?

Desert Cooler
Tower Cooler

अगर आपको ज्यादा ठंडक चाहिए और जगह बड़ी है, तो डेजर्ट कूलर चुनें. लेकिन अगर आप कम बिजली खर्च और छोटे कमरे के लिए कूलर चाहते हैं, तो टावर कूलर आपके लिए सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: 5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान