5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही एयर कंडीशनर खरीदने की योजना तेज हो जाती है, लेकिन 5 स्टार और 3 स्टार AC के बीच चुनाव करना आसान नहीं होता. दोनों ही विकल्प कूलिंग देते हैं, पर बिजली खपत, कीमत और लंबे समय की बचत में अंतर होता है. सही फैसला आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करता है.

5 Star AC vs 3 Star AC Image Credit: Canva/ Money9

5 Star AC vs 3 Star AC: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि 5 स्टार AC खरीदें या 3 स्टार AC. दोनों ही विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन बिजली खपत, कूलिंग और कीमत के मामले में इनमें बड़ा अंतर है. सही चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आपके लिए 5 स्टार AC या 3 स्टार AC में आपके लिए कौन सा विकल्प बेस्ट है.

बिजली बिल में बड़ा अंतर

5 स्टार AC को ऊर्जा बचाने के लिए डिजाइन किया जाता है, जिससे यह कम बिजली खर्च करता है. वहीं 3 स्टार AC उसकी तुलना में अधिक बिजली खपत करता है, लेकिन इसकी कीमत कम होती है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए 5 स्टार AC बिजली बिल में राहत दे सकता है.

कूलिंग परफॉर्मेंस में फर्क

कूलिंग के मामले में दोनों AC काम करते हैं, लेकिन 5 स्टार AC तेजी से कमरे को ठंडा करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है. दूसरी तरफ 3 स्टार AC बेसिक कूलिंग देता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है.

कीमत और लॉन्ग टर्म सेविंग

3 स्टार AC की शुरुआती कीमत कम होती है, इसलिए बजट फ्रेंडली माना जाता है. जबकि 5 स्टार AC महंगा होता है, लेकिन बिजली की बचत के जरिए समय के साथ इसकी लागत वसूल हो जाती है. यहां दोनों प्रकार के एसी की कीमत के बारे में बताया गया है.

किसे खरीदना रहेगा सही?

अगर आप AC का इस्तेमाल रोज कई घंटों तक करते हैं, तो 5 स्टार AC बेहतर विकल्प है. वहीं सीमित उपयोग या कम बजट वाले ग्राहकों के लिए 3 स्टार AC भी सही रहेगा. ज्यादा इस्तेमाल और बचत के लिए 5 स्टार AC फायदेमंद है, जबकि कम बजट और सीमित उपयोग के लिए 3 स्टार AC एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम