1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

Audroc Ltd (Alka India Ltd) ने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है, यानी 1 शेयर पर 6 फ्री शेयर मिलेंगे. साथ ही ₹0.0400 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान हुआ है.

डिविडेंड स्टॉक्स Image Credit: AI/canva

Bonus And Dividend Share: Audroc Ltd (Alka India Ltd) ने अपने निवेशकों के लिए एक साथ कई बड़ी खुशखबरी दी हैं. कंपनी ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 6 फ्री शेयर मिलेंगे. इसके साथ ही कंपनी ने ₹0.0400 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी घोषित किया है. प्रमोटर्स के पास कंपनी के 95% शेयर हैं. डिविडेंड और बोनस शेयर का लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश संबंधित निर्णय लेने होंगे. रिटेल निवेशकों के लिए अच्छी बात है कि शेयर के भाव 21 रुपये से भी कम है.

मिलेंगे 1 पर 6 फ्री शेयर

Audroc Ltd (Alka India Ltd) ने अपने निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट घोषणा की है. कंपनी ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक एक शेयर पर निवेशकों को छह अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस बोनस इश्यू की एक्स-डेट 08 मई 2026 निर्धारित की गई है, जो यह तय करती है कि इस तारीख के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक बोनस के पात्र नहीं होंगे. वहीं, रिकॉर्ड डेट भी 08 मई 2026 ही रखी गई है, जिसके आधार पर कंपनी यह निर्धारित करेगी कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए जाएंगे.

डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए ₹0.0400 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भी घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए एक्स-डेट 27 अप्रैल 2026 तय की गई है, यानी इस तारीख के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड नहीं मिलेगा. वहीं, 27 अप्रैल 2026 को ही रिकॉर्ड डेट भी रखा गया है, जिसके आधार पर कंपनी यह तय करेगी कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ₹270 का डिविडेंड दे रही ये कर्जमुक्त कंपनी, 1 महीने में 32% उछला शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट, तिमाही नतीजे दमदार

शेयर का हाल

  • CMP – ₹20.87
  • 1 महीने में – 40.44% रिटर्न
  • 3 महीने में – 189.86% रिटर्न
  • 5 साल में 6,038.24 फीसदी रिटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

कंपनी का 95 फीसदी मालिकाना हक कंपनी के प्रमोटर्स के पास है. रिटेल और अन्य कैटेगरी के पास केवल 5 फीसदी हिस्सेदारी है.

Source – Trendlyne

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹10 करोड़
P/E अनुपात (TTM)56.41
P/B अनुपात5.27
इंडस्ट्री P/E32.76
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)2.74
ROE9.25%
EPS (TTM)0.37
डिविडेंड यील्ड0.19%
बुक वैल्यू3.96
फेस वैल्यू1
Source – Groww

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.