₹270 का डिविडेंड दे रही ये कर्जमुक्त कंपनी, 1 महीने में 32% उछला शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट, तिमाही नतीजे दमदार

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Oracle Financial Services Software Limited ने ₹270 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर निवेशकों को आकर्षित किया है. रिकॉर्ड डेट से पहले निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है. मजबूत शेयर प्रदर्शन और अच्छे रिटर्न के कारण यह स्टॉक बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Dividend Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Dividend Stocks : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Oracle Financial Services Software Limited एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी ने ₹270 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है, जिससे बाजार में इसकी मजबूत पकड़ का संकेत मिलता है. हाल के दिनों में शेयर ने भी शानदार तेजी दिखाई है, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. निवेशकों के लिए एक अच्छी बात यह है कि कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है.

₹270 का डिविडेंड दे रही कंपनी

Oracle Financial Services Software Limited ने अपने निवेशकों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए ₹270 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 7 मई 2026 तय की गई है. अगर आप इस डिविडेंड का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश से संबंधित निर्णय लेने होंगे.

यह भी पढ़ें: FII-DII की पसंद बने ये 3 स्मॉल-कैप स्टॉक, 17% तक बढ़ी हिस्सेदारी, तीन महीनों में 79% उछला शेयर

शेयर का हाल

24 अप्रैल को बाजार बंद होने तक शेयर का प्रदर्शन ऐसा रहा.

  • CMP – ₹8,949
  • 1 हफ्ते – 11.5 फीसदी की तेजी
  • 1 महीने में – 32 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 1.4 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में – 161 फीसदी तक रिटर्न
  • 5 साल में – 170 फीसदी तक रिटर्न

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹77,960 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)29.54
पी/बी अनुपात9.96
उद्योग पी/ई (Industry P/E)20.20
डेट-इक्विटी रेश्यो(Debt to Equity)0.00
आरओई (ROE)33.72%
ईपीएस (TTM)303.25
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)3.01%
बुक वैल्यू (Book Value)899.24
फेस वैल्यू (Face Value)5
सोर्स – ग्रो

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

मार्चे तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 5.4 फीसदी बढ़ोतरी हुई तो वहीं मुनाफे में 38 फीसदी का उछाल देखा गया है.

तिमाहीरेवेन्यू (₹)लाभ(₹)
मार्च 20251,798 करोड़644 करोड़
जून 20251,925 करोड़642 करोड़
सितम्बर 20251,855 करोड़546 करोड़
दिसम्बर 20252,026 करोड़610 करोड़
मार्च 20262,137 करोड़842 करोड़
Source – Groww

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.