Russia-Ukraine: भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर गिरी रूस की मिसाइल, 2 लोगों की मौत; कई घायल

Russia-Ukraine war: यह हमला यूक्रेन के ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया था. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 14 कर्मचारी घायल हो गए. यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी के हमलों में भारी बढ़ोतरी के दौरान हुआ.

रूस-यूक्रेन युद्ध Image Credit: canva/AI image

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की ओर से रूस पर 800 से अधिक ड्रोन से हमला किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, रूस ने मिसाइल से अटैक किया. यह हमला यूक्रेन के क्रिवी रिह (Kryvyi Rih) में मौजूद भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी ‘आर्सेलर-मित्तल’ (ArcelorMittal) के माइनिंग और मेटलर्जिकल कॉम्प्लेक्स पर हुआ, जो यूक्रेन का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है.

दो लोगों की मौत

रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला यूक्रेन के ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया था. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 14 कर्मचारी घायल हो गए. अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लास्ट-फर्नेस के कामकाज को नुकसान पहुंचने के कारण प्लांट में प्रोडक्शन को आंशिक रूप से रोकना पड़ा.

स्टील प्लांट को पहुंचा नुकसान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम पर जारी एक बयान में आर्सेलरमितल क्रिवी रिह (ArcelorMittal Kryvyi Rih) ने बताया कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर में स्थित यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट पर हुए हमले से बिजली उत्पादन और ब्लास्ट-फर्नेस की मुख्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उत्पादन आंशिक रूप से रोकना पड़ा है.

कंपनी ने कहा, ‘इस हमले के कारण बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस सेक्टर में अहम प्रोडक्शन सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और प्लांट की प्रोडक्शन प्रोसेस आंशिक रूप से रुक गई है.’

यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी के हमलों में भारी बढ़ोतरी के दौरान हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए और फ्रंट लाइन से काफी पीछे मौजूद एनर्जी, इंडस्ट्रियल और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया.

यूक्रेन का स्टील उद्योग युद्ध की चपेट में

आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह (ArcelorMittal Kryvyi Rih) यूक्रेन की सबसे अहम औद्योगिक इकाइयों में से एक है और यह स्टील की दिग्गज कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जिसे अरबपति लक्ष्मी मित्तल कंट्रोल करते हैं. ताजा हमले से उस इलाके में औद्योगिक उत्पादन के और बाधित होने का खतरा है, जो फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू किए जाने के बाद से लगातार रूसी हमलों का शिकार रहा है.

यह भी पढ़ें: KCC पर ब्याज सब्सिडी घटाने का प्लान बना रही सरकार, बैंकों से बातचीत जारी; इंटरेस्ट में 50 BPS की कटौती का सुझाव

Latest Stories

चीन के टैरिफ खेल पर US की सख्ती, भारत समेत 40 से ज्यादा देश रडार पर; जानें क्या है शैडो ट्रेड नेटवर्क

USA में विदेशी छात्रों के लिए नए नियम, ट्रंप सरकार ने स्टूडेंट वीजा पर लगाई 4 साल की सीमा, नया नियम 15 सितंबर से लागू

ईरान की नई चेतावनी! अमेरिका ने हमला किया तो हूती बंद कर सकते हैं लाल सागर का रास्ता, रिपोर्ट में दावा

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका ने शुरू की नई सैन्य कार्रवाई, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ सकती है हलचल

ईरान से जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब युद्ध नहीं होगा; लेकिन हमला हुआ तो देंगे 10 गुना जवाब; फिर चढ़े कच्चे तेल के दाम

ट्रंप ने ईरान के साथ खत्म किया सीजफायर, कहा- अब नहीं करना चाहता हूं कोई भी बातचीत

Loading...
Unable to load recommendations.