Strait of Hormuz: कुवैत के तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला, जहाज पर सवार सभी 21 भारतीय सुरक्षित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर M/T Al Dasma पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है. घटना के समय जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी पुष्टि की है. UK Maritime Trade Operations के मुताबिक, घटना ओमान के बुहा क्षेत्र से करीब 11 नॉटिकल मील पश्चिम में हुई.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है. इस जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और घटना के बाद सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है. जहाज का नाम M/T Al Dasma है. सेंट्रल पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज मिनिस्टर मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. फिलहाल प्रोजेक्टाइल कहां से आया और जहाज को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर को बनाया गया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 21 अक्टूबर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय M/T Al Dasma पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. यह कुवैत के झंडे वाला ऑयल प्रोडक्ट टैंकर है. घटना के समय जहाज पर भारतीय समेत अन्य चालक दल के सदस्य भी मौजूद थे. राहत की बात यह है कि सभी 21 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ने वाला एक अहम समुद्री मार्ग है. यहां से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की ग्लोबल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है. हालांकि, इस घटना में हमले के स्रोत और जहाज को हुए संभावित नुकसान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है.
मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने X पर पोस्ट कर चालक दल की सुरक्षा की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि जहाज पर सवार सभी 21 भारतीय नाविक और चालक दल के बाकी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.
मंत्री के मुताबिक, सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. साथ ही, नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी के संपर्क में है. घटना के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर सरकार की निगरानी जारी है.
ये भी पढ़ें- भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, रूस से तेल खरीदने वाले देशों को बड़ी राहत, ट्रंप का ऐलान
ओमान के तट के पास हुई घटना
UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने हमले की लोकेशन ओमान के बुहा क्षेत्र से करीब 11 नॉटिकल मील पश्चिम में दर्ज की. यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में स्थित है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रोजेक्टाइल किसने दागा और टैंकर को कितना नुकसान पहुंचा है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है. फिलहाल चालक दल के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है.