देश के इन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा दाल की पैदावार, टॉप 5 में ये हैं शामिल

देश में दाल की खेती प्रमुखता से की जाती है. आज हम आपको देश के टॉप दाल उत्पादित करने वाले राज्यों के बारे में बताएंगे, जिनकी कुल उत्पादन में 55 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है.

दाल Image Credit: GettyImages

भारत में दाल की खेती प्रमुखता से होती है. देश में दाल की पैदावार तो अच्छी होती ही है. देश में दाल की खपत भी खूब होती है. दालों को प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी माना जाता है. आज हम आपको देश में सबसे ज्यादा दाल किन राज्यों में पैदा होती है. इसके बारे में बताएंगे. ऐसे कौन से राज्य हैं, जिनकी कुल उत्पादन में 55 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है.

कृषि मंत्रालय ने देश के सबसे ज्यादा दाल उत्पादन करने वाले राज्यों की लिस्ट जारी की है, जिनमें देश के तीन ऐसे राज्य हैं, जो कि दाल उत्पादन में कुल 56.4 फीसदी का योगदान देते हैं. आइए जानते हैं. उन राज्यों के बारे में.

इन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा दाल की खेती

कृषि मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 में  सबसे ज्यादा दाल उत्पादित करने वाले राज्यों की लिस्ट जारी की है, जिसमें सबसे ऊपर मध्य प्रदेश का नाम है. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दाल का उत्पादन होता है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में उत्पादित होने वाली कुल दालों में एक चौथाई हिस्सेदारी मध्य प्रदेश की होती है. वहीं, देश में महाराष्ट्र दाल उत्पादित करने वाले राज्यों की सूची में दूसरे नंबर पर है. यहां साल 2023-24 में करीब 4000 किलोग्राम दाल की पैदावार हुई. जो कि दाल के कुल उत्पादन का करीब 16.3 फीसदी है. दाल की पैदावार करने वाले राज्यों में राजस्थान  का भी नाम है. रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में करीब 3660 किलोग्राम दाल का उत्पादन हुआ. जो कि कुल उत्पादन का 14.8 फीसदी है

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में भी होती है दाल की खेती

दाल उत्पादित करने वाले राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दाल उत्पादित करने वाले राज्यों की लिस्ट में चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. वहीं, पांचवें नंबर पर कर्नाटक राज्य है, जहां करीब 9 फीसदी दाल का उत्पादन होता है.

Latest Stories

पश्चिम एशिया संघर्ष: फर्टिलाइजर प्लांट के लिए गैस की कीमतों में 60% बढ़ोतरी, सरकार पर बढ़ सकता है सब्सिडी का बोझ

ईरान-इजरायल तनाव लंबा खिंचा तो फर्टिलाइजर पर पड़ेगा बड़ा असर, प्रोडक्शन में हो सकती है 10-15% की कमी

ईरान-इजराइल युद्ध से हल्दी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्सपोर्ट रुकने से गिरे दाम; किसानों को हो रहा भारी नुकसान

गैस संकट से आधा हुआ यूरिया उत्पादन, क्या खरीफ सीजन से पहले खाद की कमी बढ़ाएगी मुश्किलें?

अप्रैल-जनवरी में यूरिया-DAP का आयात 63 फीसदी बढ़ा, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने सुनिश्चित की सप्लाई

PM Kisan 22nd Installment Released: 9.32 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे ₹18,640 करोड़, लेकिन क्यों कम हो गए लाभार्थी?