Dzire के आगे क्यों पस्त पड़ रही Hyundai Verna और Honda City?
भारत के सेडान मार्केट में कस्टमर की पसंद में साफ बदलाव दिख रहा है. जहां Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी एंट्री-लेवल सेडान पॉपुलर हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर Hyundai Verna, Honda City, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी मिड-साइज सेडान पर दबाव बना हुआ है. इस वीडियो में आपको JATO Dynamics के लेटेस्ट सेल्स डेटा, CNG की बढ़ती अहमियत, रनिंग कॉस्ट, बूट स्पेस और SUVs से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी मिलेगी.
हम यह भी देखते हैं कि एंट्री-लेवल सेडान सेगमेंट में डिजायर का दबदबा क्यों है और कार बनाने वाली कंपनियों के लिए खरीदारों की बदलती प्राथमिकताओं का क्या मतलब है? क्या भारत का सेडान मार्केट सिकुड़ रहा है या बस प्राइस सेगमेंट में बदल रहा है?