6000mAh बैटरी-50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग, इस हफ्ते लॉन्च होगा Redmi 17C 5G
Upcoming Smartphone: इस हफ्ते Redmi 17C 5G को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, इस फोन के लिए अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट ने लॉन्च से पहले ही फीचर्स का खुलासा कर दिया है जिससे पता चलता है कि ये फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारा जाएगा.
Highlights
- 1 अक्टूबर को आ रहा रेडमी का नया फोन.
- 6000mAh बैटरी के साथ उतारा जाएगा ये फोन.
- मीडियाटेक प्रोसेसर से होगा लैस.
Redmi 17C 5G Launch Date in India: इस हफ्ते रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस 5जी स्मार्टफोन के लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे इस बात का पता चलता है कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा. इस डिवाइस को 1 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Redmi 17C 5G Specifications (कंफर्म)
इस हैंडसेट में 6.9 इंच डिस्प्ले मिलेगी जो 120 हर्ट्ज तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलेगा. 6000 एमएएच बैटरी से पैक्ड ये फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि 90 मिनट में फोन की बैटरी 80 फीसदी चार्ज हो जाती है. ये फोन आपको बैटरी प्रोटेक्शन और बूस्ट चार्जिंग फीचर के साथ मिलेगा. इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी, यानी इस रेडमी फोन में आपको 8 जीबी तक रैम का फायदा मिलेगा.
डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है. फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा सिस्टम दिया गया है. फोन में जेमिनी लाइव, वियो 3, सर्कल टू सर्च, 50 मेगापिक्सल एआई डुअल कैमरा सेटअप, अल्ट्रा एचडी मोड, पोर्ट्रेट मोड, सेल्फी ब्यूटी मोड, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 सपोर्ट मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट है, ये फोन 200 फीसदी वॉल्यूम बूस्ट फीचर के साथ आपको मिलेगा.
Redmi 17C 5G Price (संभावित)
रेडमी 17सी 5जी की सटीक कीमत का पता तो लॉन्च के दौरान ही चलेगा, लेकिन इस रेडमी फोन को सिंगापुर में SGD 279 (लगभग 20948 रुपए) में उतारा गया था, ये दाम फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट का है. याद दिला दें कि पिछले साल दिसंबर में रेडमी 15सी 5जी के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 12499 रुपए में उतारा गया था. अब इस फोन की कीमत 18499 रुपए से 22499 रुपए तक है.
ये भी पढ़ें- मोबाइल यूजर्स को मिली राहत, 1 साल में अब 13 नहीं, करना होगा सिर्फ 12 बार रिचार्ज
Latest Stories
मोबाइल यूजर्स को मिली राहत, 1 साल में अब 13 नहीं, करना होगा सिर्फ 12 बार रिचार्ज
AC, TV, फ्रिज सबकुछ होने वाला महंगा! 1 अक्टूबर से बढ़ने वाली है इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें
Google 28th Birthday: 28 साल का हुआ गूगल, क्यों 4 सितंबर से 27 सितंबर हुई जन्मदिन की तारीख? ये है दिलचस्प कहानी
