1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज! फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने आ सकती हैं ये 2 हाइब्रिड SUV
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां अब हाइब्रिड एसयूवी मॉडल्स को लॉन्च करने लगी हैं. अब JSW Jetour T2 प्लग इन हाइब्रिड और Renault Duster Strong Hybrid, इन दोनों ही गाड़ियों के फेस्टिव सीजन में आने की उम्मीद है. Jetour T2 में प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप, बड़ी बैटरी, इलेक्ट्रिक ड्राइविंग कैपेबिलिटी और एक बार फुल चार्ज में 1000 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है.
वहीं, दूसरी ओर रेनो की इस गाड़ी के हाइब्रिड मॉडल में सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जिसे रेगुलर एक्सटर्नल चार्जिंग की जरूरत नहीं होगी. इस वीडियो में आप लोगों को PHEV और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के बीच अंतर बताएंगे. उम्मीद के मुताबिक फीचर्स, कीमत की संभावनाएं की भी जानकारी दी जाएगी.
